2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya : भारी बारिश के चलते बजरंगबली की विशाल प्रतिमा बोलेरो पर गिरी

बीते वर्ष दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान Ayodhya में इस विशाल प्रतिमा का हुआ था निर्माण,श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र थी यह प्रतिमा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 10 Jul 2019, 9:41 AM IST

Hanuman's statue in Ayodhya fell on Bolero Due To Heavy Rain

Ayodhya : भारी बारिश के चलते बजरंगबली की विशाल प्रतिमा बोलेरो पर गिरी

अयोध्या : बीते 24 घंटे से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते पूरे शहर भर में जहां जलभराव हो गया है और कॉलोनी और गलियां तालाब में तब्दील हो गई हैं | वहीं दूसरी तरफ जिले में कई स्थानों पर पेड़ और कच्चे मकान भी गिर गए हैं | धार्मिक नगरी Ayodhyaअयोध्या के सरयू तट के किनारे लगी विशालकाय भगवान हनुमान Hanuman की प्रतिमा तेज बारिश के बीच अचानक एक बोलेरो Bollero वाहन पर गिर गई | इस घटना में बोलेरो में मौजूद ड्राइवर जख्मी हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है |

ये भी पढ़ें - अयोध्या में लगातार हो रही बारिश से एक तरफ गर्मी से लोगों को मिली राहत तो नदी के किनारे रहने वाले लोग हुए खौफज़दा

बीते वर्ष दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान इस विशाल प्रतिमा का हुआ था निर्माण,श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र थी यह प्रतिमा

राहत की बात यह है कि जिस समय हनुमान जी की विशाल प्रतिमा बोलेरो पर गिरी उस समय बोलेरो वाहन में कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था | फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया |तेज़ बारिश होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा | इस दुर्घटना में बोलेरो वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है |बताते चलें की हनुमान जी की इस विशालकाय प्रतिमा का निर्माण बीते वर्ष deepotsav दीपोत्सव कार्यक्रंम के दौरान किया गया था | मौसम विभाग weather department की मानें तो आने वाले 24 घंटे में भी रुक रुक कर बरसात होने की संभावना जताई जा रही है |

ये भी पढ़ें - Big Breaking : अयोध्या विवाद में आया एक अहम् मोड़, जल्द फैसले को लेकर एक पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की नई याचिका