3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ram Mandir Ayodhya : मंदिर निर्माण के बीच राम जन्मभूमि परिसर के ऊपर अचानक मडराने लगा हेलीकाप्टर, सख्त हुई सुरक्षा

राम जन्मभूमि परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा मंदिर का निर्माण लेकिन नहीं मिली है नो फ्लाइंग जोन की अनुमति, सुरक्षा के अधिकारी ने बताया सेना का हेलीकॉप्टर
less than 1 minute read
Google source verification
मंदिर निर्माण के बीच राम जन्मभूमि परिसर के ऊपर मअचानक डराने लगा हेलीकाप्टर, सख्त हुई सुरक्षा

मंदिर निर्माण के बीच राम जन्मभूमि परिसर के ऊपर मअचानक डराने लगा हेलीकाप्टर, सख्त हुई सुरक्षा

अयोध्या। राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है इस बीच सेना का हेलीकॉप्टर परिसर के ऊपर मडराते रहते हुए देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। अब इस मामले पर जांच की जा रही है।

कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा मंदिर का निर्माण

राम नगरी अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है ऐसे में अयोध्या राम जन्म भूमि परिसर अति संवेदनशील माना गया है। क्योंकि पूर्वी भी आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं जिसको लेकर इस वक्त परिसर की सुरक्षा और अहम बना हुआ है। वही आज दोपहर लगभग 1:00 बजे राम जन्मभूमि परिसर के ऊपर से हेलीकॉप्टर मडराते हुए देखा गया। तो लगे सुरक्षा के जवान सतर्क हो गए सभी एजेंसियां इस हेलीकाप्टर की जांच में जुट गए। जबकि राम चंद्र भूमि परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर पर नो फ्लाइंग जोन लगाए जाने को लेकर स्थाई सुरक्षा समिति के बीच प्रस्ताव रखा गया था लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। सुरक्षा एजेंसी से जुड़े लोगों की माने तो अक्सर इस प्रकार के हेलीकॉप्टर परिसर के ऊपर देखे जाते हैं लेकिन अभी तक सुरक्षा के अधिकारियों का कोई भी निर्णय सामने नहीं आया है।

परिसर पर नो फ्लाइंग जोन की अनुमति नहीं

राम जन्मभूमि परिसर के सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि परिसर पर नो फ्लाइंग जोन नही बनाया गया है। लेकिन परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जांच की गई तो यह पता चला कि सेना का हेलीकॉप्टर था। जो कि परिसर के पश्चिम दिशा से दक्षिण दिशा के तरफ गया है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग