31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya News : सुबह एक साथ घर से निकले थे पति पत्नी फिर एक हादसे ने तबाह कर दिया एक परिवार

रविवार की सुबह अयोध्या के कुमारगंज इलाके में हुई एक दर्दनाक घटना से सिहर उठे लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 25 Aug 2019, 10:31 AM IST

Husband wife died due to Electric stroke In Kumarganj Ayodhya

Ayodhya News : सुबह एक साथ घर से निकले थे पति पत्नी फिर एक हादसे ने तबाह कर दिया एक परिवार

अयोध्या : रविवार की सुबह अयोध्या ( Ayodhya ) जिले के लिए एक बेहद दर्दनाक खबर लेकर आई ,जब सुबह-सुबह नित्य क्रिया के लिए जा रहे एक दंपत्ति बिजली का करंट दौड़ रहे तारों की चपेट में आ गए और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई . घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है और गांव में हड़कंप मचा हुआ है . दिल दहलाने वाली यह घटना अयोध्या जनपद के कुमारगंज ( Kumarganj ) थाना क्षेत्र के बन्वा गांव की है जहां पर रहने वाले ओम प्रकाश गोस्वामी रविवार की सुबह शौच जाने के लिए खेत की तरफ निकले थे कि अचानक वह खेत में गिरे बिजली के तारों की चपेट में आ गए .

ये भी पढ़ें - महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा जनता ने मोदी को राममंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री बनाया है अपनी ज़िम्मेदारी को निभाएं

रविवार की सुबह अयोध्या के कुमारगंज इलाके में हुई एक दर्दनाक घटना से सिहर उठे लोग

करंट लगने के कारण ओमप्रकाश खेत में गिरकर तड़पने लगे यह देखकर उनके साथ ही मौजूद उनकी पत्नी ने उन्हें बचाने का प्रयास किया .जैसे ही उन्होंने ओम प्रकाश को छुआ वह भी करंट की चपेट में आ गयीं और दोनों ही पति पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई . फिलहाल आनन-फानन में गांव के लोगों ने पति पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया . गांव के लोगों में विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोश व्याप्त है . ग्रामीणों का कहना है कि गांव से होकर गुजरने वाला विद्युत् तार जर्जर अवस्था में था लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की गई नतीजा यह हुआ कि तार टूटकर खेत में गिर गया और 2 लोगों की जान चली गई .

ये भी पढ़ें - Ayodhya : सुप्रीम कोर्ट में मंदिर मस्जिद मुकदमे की सुनवाई के बीच सुरक्षा घेरे में घिरा कारसेवकपुरम