2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक और क़त्ल की वारदात से थर्राया अयोध्या जिला हत्यारे ने बांके से काटा अधेड़ का गला

बगल चारपाई पर सो रही थी पत्नी नही हुई कोई खबर किसी ने काट दिया पति का गला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 28 Jun 2019, 11:00 AM IST

In Ayodhya an elderly man was killed

एक और क़त्ल की वारदात से थर्राया अयोध्या जिला हत्यारे ने बांके से काटा अधेड़ का गला

अयोध्या : जनपद में ताबड़तोड़ हत्याओं का सिलसिला जारी है। जनपद में गुरुवार की रात ओम प्रकाश नाम के अधेड़ की सोते समय गला काटकर हत्या कर दी गई। रक्तरंजित शव चारपाई पर ही सुबह पाया गया। हत्यारे हत्या कर मौके पर ही बांका छोड़कर फरार हो गए। सबसे बड़ी संदेहास्पद बात यह है कि मृतक की पत्नी भी बगल में ही दूसरी चारपाई पर सो रही थी और उसे हत्या का पता ही नहीं चला।सुबह पुत्र ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। मामले में पत्नी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।

महीने भर में जिले में ह्त्या की छठवीं वारदात,आखिर क्या अपराधियों के मन से खत्म हो गया है कानून का डर

मामला तारुन थाना क्षेत्र के फतेहपुर कमासिन मजरे पांडे का पुरवा का है जहां पर गुरुवार की रात 52 वर्षीय अधेड़ ओमप्रकाश अपनी चारपाई पर सो रहा था और बगल में ही उसकी पत्नी गुड्डन दूसरी चारपाई पर सो रही थी। सुबह ओमप्रकाश का रक्तरंजित शव उसकी चारपाई पर ही गला कटा हुआ मिला। जिस धारदार हथियार से उसकी हत्या हुई वह बांका भी चारपाई के पास ही पड़ा मिला। पुलिस डाग स्क्वायड फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बगल चारपाई पर सो रही थी पत्नी नही हुई कोई खबर किसी ने काट दिया पति का गला

बताते चलें कि मृतक ओमप्रकाश ने दो विवाह कर रखा था पहली पत्नी से से कोई बच्चे नहीं थे और वह मायके में रह रही है जबकि दूसरी पत्नी गुड्डन उसकी बगल में ही चारपाई को सो रही थी और उसके दो पुत्र हैं। पुलिस हत्या की वजह व हत्यारों को तलाशने में जुट गई है। मामले में पत्नी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।सबसे बड़ी बात यह है कि एसएसपी आशीष तिवारी के जनपद का चार्ज संभालते ही यह छठवीं हत्या है जिसमें मनोज शुक्ला का लोमहर्हषक हत्याकांड व ग्राम प्रधान देवशरण यादव की सनसनीखेज़ ह्त्या की वारदात ने जनपद को हिला कर रख दिया था।