भाग जा! वर्ना गोली मार दूंगा! अयोध्या में महिला छाती ठोककर जोर से चिल्लाई- नहीं जाऊंगी, चला गोली
अयोध्याPublished: Nov 08, 2023 09:22:19 am
अचानक दिगंबर अखाड़े की तरफ से गोलियां चलने की आवाज आने लगी। पत्रकारों के आगे बढ़ने पर रोक लगा दी गई। तभी दो-तीन घरों की महिलाएं अपने बेटों से कहने लगीं, जाओ कारसेवकों की मदद करो। अपने बेटों को मौत के मुंह में भेजना आसान नहीं था। पत्रिका राम मंदिर कथा अभियान के 50 वें अंक में आइए उस दिन की कहानी जिस दिन कारसेवकों पर गोली चली थी।


सीता रसोई की छत पर सामने मोर्चा लगाए पुलिस वालों ने रायफल की नाल महिला की तरफ कर दिया और बोले पानी फेंकना बंद करो, वर्ना गोली मार दूंगा
Ram Mandir Katha: कारसेवा के लिए जाओ, लेकिन वापस लौटते समय मेरे गांव होकर आना। मिलते हुए जाना। जब गांव में शरण लिए कारसेवक सूर्योदय होते ही अयोध्या की तरफ जाने को तैयार होते तो विदा करते महिलाएं पुरुष सभी यही कहते। गांव के बाहर तक छोड़ने आते। देश भर से आए कारसेवक जब घायल होकर अस्पताल पहुंचे तो इन्हीं ग्राम वासियों ने उनकी देखभाल किया।