1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Article370 : बाबरी के मुद्दई इकबाल ने धारा 370 पर कहा आज देश के लिए बड़ा दिन मोदी सरकार ने निभाया अपना वादा

अयोध्या में बाबरी मस्जिद मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी ने कहा देश का हर नागरिक सामान सबके लिए होना चाहिए एक जैसा कानून
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 5 Aug 2019, 12:21 PM IST

Iqbal Ansari Big Statment On Jammu Kashmir Article 370 Canceled

#Article370 : बाबरी के मुद्दई इकबाल ने धारा 370 पर कहा आज देश के लिए बड़ा दिन मोदी सरकार ने निभाया अपना वादा

अनूप कुमार
अयोध्या : देश के लिए आज एक बहुत बड़ा दिन है, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ( Narendra Modi government ) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जम्मू और कश्मीर ( Jammu & Kashmir ) से धारा 370 ( Article 370 ) को समाप्त करने संबंधी प्रस्ताव पेश कर दिया . जिसके बाद देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( Ramnath Kovind ) ने इस पर अपनी सहमती भी दे दी है . अब धारा 370 ( Dhara 370 ) कश्मीर से हटा दी जाएगी और इसी के साथ आर्टिकल 35A ( Article 35A ) समाप्त हो जाएगा . इतना ही नहीं अब जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के रूप में जाना जाएगा और लद्दाख ( laddakh ) को जम्मू से अलग कर लद्दाख को भी केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलेगा . केंद्र सरकार द्वारा पेश किये गए संकल्प में जम्मू कश्मीर विधानसभा ( jammu kashmir vidhansabha ) बनाए रखने का प्रस्ताव दिया गया है . वहीं इस संकल्प के पेश होते ही संसद में हंगामा शुरू हो गया है और कश्मीर ( Jammu Kashmir ) के तमाम विपक्षी दलों ने मोदी सरकार के इस फैसले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है . धारा 370 हटाने का संकल्प जैसे ही संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने पेश किया पूरा सदन शोर-शराबे से गूंज उठा . इस फैसले का असर अब पूरे देश में देखने को मिल रहा है . अयोध्या में बाबरी मस्जिद ( Babari Masjid ) मामले के मुख्य मुद्दई इकबाल अंसारी ( Iqbal Ansari ) ने बड़ा बयान देते हुए इसे मोदी सरकार की एक बड़ी जीत करार दिया है .

ये भी पढ़ें - आज है आई अद्भुत संयोग सावन के सोमवार पर करें भोलेनाथ का दर्शन और नाग पंचमी पर करें नाग देवता के दर्शन मिलेगा मनचाहा फल

अयोध्या में बाबरी मस्जिद मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी ने कहा देश का हर नागरिक सामान सबके लिए होना चाहिए एक जैसा कानून

पत्रिका टीम ( Patrika.com ) से बात करते हुए बाबरी मस्जिद मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी ने कहा कि आज जो काम केंद्र सरकार ने किया है वह ऐतिहासिक है और आज से पहले की सरकारों को भी यह काम करने का मौका मिला लेकिन यह काम किसी ने नहीं किया . देश में रहने वाला हर नागरिक समान है चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान. सभी के लिए एक संविधान होना चाहिए एक कानून होना चाहिए ,एक देश एक नीति होनी चाहिए .कुछ कट्टरपंथियों के दबाव के चलते हमारे देश का अंग होते हुए भी अलग था .आज हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ा दिन है .धारा 370 का हटना कश्मीर की तरक्की के लिए एक अहम रास्ता खोलेगी . इकबाल अंसारी ने पत्रिका टीम से खास बातचीत करते हुए कहा कि मेरी देश के उन मुसलमानों से अपील है जिन्हें धारा 370 ( Article 370 Canceled ) के नाम पर बरगलाया जा रहा है . मेरा कहाँ है कि वह विरोध करना बंद करें और देश के साथ चलें . देश में सभी को अपनी बात कहने का हक है जो विरोध दर्ज करा रहे हैं उन्हें किसी ने रोका नहीं है . लेकिन आज पूरा देश एक साथ एक राह पर चल पड़ा है और हम इस फैसले का तहे दिल से स्वागत करते हैं और केंद्र सरकार का धन्यवाद देते हैं . जो कट्टरपंथी विरोध कर रहे हैं उनसे सरकार को सख्ती से निपटना चाहिए .

ये भी पढ़ें - बड़ा बयान : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर बोले सीएम योगी बड़े काम के लिए होनी चाहिए बड़ी भूमिका