मोहम्मद इकबाल अंसारी ने बताया- पॉलिटिकल स्टंट
मोहम्मद इकबाल अंसारी ने कहा कि श्री श्री रविशंकर का अयोध्या में स्वागत है, लेकिन मंदिर-मस्जिद विवाद पर अब सुलह को कोई गुंजाइश नहीं बची है। उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे, लेकिन हमें सुलह का प्रस्ताव मंजूर नहीं है। मोहम्मद इकबाल अंसारी का मानना है कि श्री श्री का अयोध्या दौरा महज पॉलिटिकल स्टंट है, जो गुजरात और यूपी नगर निगम चुनाव (UP Nagar Nigam Chunav) के मद्देनजर हो रहा है। फिलहाल वो गलत राजनीति में फंस रहे हैं।