1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya : राम मंदिर बाबरी मस्जिद केस में सुप्रीम कोर्ट ने दी तारीख तो इकबाल अंसारी ने कही बड़ी बात

मंदिर मस्जिद मुकदमे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई,सीजेआई ने कहा अब 31 जुलाई तक मध्यस्तता पैनल सौंपे रिपोर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 18 Jul 2019, 1:17 PM IST

Ayodhya :  राज ठाकरे पर बरसे इकबाल अंसारी कहा, पहले मांगें माफी फिर अयोध्‍या में मिलेगी एंट्री

Ayodhya : राज ठाकरे पर बरसे इकबाल अंसारी कहा, पहले मांगें माफी फिर अयोध्‍या में मिलेगी एंट्री


अयोध्या : देश की सर्वोच्च अदालत में चल रहे देश के सबसे बड़े मुकदमे अयोध्या ( Ayodhya ) के बाबरी मस्जिद ( babari masjid ) राम मंदिर केस ( ram mandir case ) को लेकर गुरुवार को न्यायमूर्ति कलिफुल्ला-अध्यक्ष मध्यस्था समिति ने सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court On Ram Mandir Babari Masjid Case ) से मध्यस्था समिति को और समय दिए जाने की मांग की | वहीँ इस मांग को स्वीकार करते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ( CJI ) रंजन गोगोई ( CJI Ranjan gogoi ) ने मुकदमे की तारीख को एक बार फिर से बढ़ा दिया है और अब अगली तारीख 2 अगस्त तय की गई है | इतना ही नहीं सीजेआई ने यह अनुरोध किया है कि 31 जुलाई तक मध्यस्था समिति कार्रवाई के परिणाम की सूचना दे दे ,जिससे इस मामले पर आगे निर्णय लिया जा सके |

ये भी पढ़ें - बिग ब्रेकिंग : बाबरी पक्षकार ने कहा ऐसे लोगों को कुछ बोलने का हक़ नही जो नही हैं मुकदमे के पक्षकार,निजी फायदे के लिए बढ़ा रहे समाज में दूरी

मंदिर मस्जिद मुकदमे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई,सीजेआई ने कहा अब 31 जुलाई तक मध्यस्तता पैनल सौंपे रिपोर्ट

इस मामले पर बाबरी मस्जिद ( babari Masjid ) मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी ( Iqbal Ansari ) ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर मध्यस्था पैनल को और समय दिया जा रहा है तो इसमें कोई बुराई नहीं है | सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court On Ram Mandir ) ने आज जो निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है क्योंकि एक बहुत बड़ा मामला है | इसलिए इसे सुलझाने के लिए पूरा वक्त दिया जाना चाहिए | हमें तो बस न्यायालय के फैसले का इंतजार है चाहे न्यायालय इस मामले पर अपना फैसला सुनाये या मध्यस्था समिति बीच का रास्ता निकाल कर इस विवाद को समाप्त करें | हमारी नजर में बात एक ही है जहां तक और लोगों की बात है तो लोग लंबे समय से इस मामले को लेकर राजनीति करते हैं और अभी भी वह चाहते हैं कि इस विवाद का कभी हल न हो और ऐसे ही उन्हें राजनीति करने का मौका मिलता रहे ,पूरे देश में हिंदू और मुसलमान के बीच नफरत बनी रहे ,हम ऐसे लोगों के खिलाफ हैं |

बड़ी खबर : अयोध्या में हुआ था गौमाता के साथ अत्याचार,भूख प्यास बीमारी से दर्जनों गोवंशों ने तोड़ा था दम,जब सीएम ने दिखाया गुस्सा तो जागे नेता जी

बाबरी मस्जिद के मुद्दई इकबाल अंसारी ने कहा कुछ लोग चाहते हैं बना रहे हिन्दू मुस्लिम के बीच तनाव

इकबाल अंसारी ने कहा हम चाहते हैं सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित पैनल पूरा समय लेकर अपनी रिपोर्ट सबमिट करें जिससे इस विवाद का पटाक्षेप हो | अगर आपसी बातचीत के जरिए ही इस विवाद का हल हो जाता है तो इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता | बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मुकदमे की पिछली तारीख को यह निर्णय लिया था इस विवाद के हल के लिए गठित की गई कमेटी 18 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दें | इसके बाद 25 अगस्त से इस मामले की आगे की सुनवाई की जा सके लेकिन 18 जुलाई गुरुवार को मुकदमे की सुनवाई के दौरान मध्यस्था समिति ने रिपोर्ट करने के लिए कुछ और समय मांगा है इसे ध्यान में रखते हुए चीफ जस्टिस आफ इंडिया रंजन गोगोई ने इस मुकदमे की तारीख को 2 अगस्त कर दिया है |

ये भी पढ़ें - बिग ब्रेकिंग : योगी सरकार में कानून व्यवस्था का बुरा हाल ,एक और क़त्ल से थर्राया अयोध्या जिला ,सपा नेता को दबंगों ने मारी गोली