2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या की अनोखी तस्वीर, ईद पर श्री रामलला के पुजारी का इकबाल ने किया फूलों से स्वागत

अयोध्या नगरी में राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास और इकबाल अंसारी ने गले मिलकर ईद और अक्षय तृतीया की दी बधाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Satya Prakash

•

Updated: 4 May 2022, 8:14 AM IST

अयोध्या की अनोखी तस्वीर

अयोध्या की अनोखी तस्वीर

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में गंगा जमुनी सौहार्द के बीच बड़ी मिसाल देखने को मिला जब बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने मस्जिद और ईदगाह ऊपर नमाज अदा किया क्या तो वही अयोध्या के मठ मंदिरों में अक्षय तृतीया के पवित्र दिन को लेकर लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और मंदिरों में भव्य आयोजन भी किया गया। लेकिन इस बीच एक बार फिर अयोध्या के इस धरती से सौहार्द की मिसाल पेश करने वाली तस्वीर सामने आई जब राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास इकबाल अंसारी के घर पहुंच गए। ईद की बधाई दी और अक्षय तृतीया की शुभकामना भी पेश किया।

अयोध्या में सौहार्द की पुरानी परंपरा : आचार्य सत्येंद्र दास

राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अयोध्या में हम लोगों के बीच यह संबंध पूर्व से चलाता रहा है। मंदिर मस्जिद विवाद को लेकर भी हमारी गुरु और इनके पिता दोनों एक साथ बैठकर कचहरी भी जाते थे मुकदमा भी लड़ते रहे हैं। और जब हमारे इस विवाद को लेकर फैसला आया तभी हम लोग एक साथ बैठकर उस फैसले को स्वीकार किया आज हिंदू धर्म के मुताबिक अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम की जयंती की मनाई जा रही है तो वहीं आज ही के दिन मुस्लिम समाज के द्वारा ईद का पर्व मनाया जा रहा है इसलिए आज हम इकबाल अंसारी के घर पहुंच कर उन्हें ईद की बधाई दी है इसके साथ ही अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के अवसर पर आशीर्वाद भी दिया है।

इकबाल के घर पहुंचे सत्येंद्र दास का फूलों से स्वागत

वही इकबाल अंसारी ने राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का स्वागत करते हुए फल खिलाया और मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है जहां पर हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी रहते हैं एक तरफ जहां सरयू नदी है हनुमान जी का मंदिर है तो वहीं मस्जिद और मजारे भी हैं। हम लोग हमेशा अयोध्या के साधु-संतों के बीच रहते हैं हमारे अयोध्या की एक टाइम है दोनों समुदाय के बीच कभी कोई विवाद नहीं हुआ यही कारण है कि हम लोग एक दूसरे के त्योहारों में शामिल होते हैं। अयोध्या में किसी भी मजहब को लेकर कोई भेदभाव नहीं है इसी को लेकर आज आचार्य सत्येंद्र दास जी हमारे घर पर आए हुए थे उन्होंने ईद की बधाई दी है और अक्षय तृतीया का आशीर्वाद दिया है तो वहीं हमने भी उन्हें फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया है।