1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bol Bum : शिवभक्तों के लिए डाक विभाग की ख़ास योजना अब डाकघर से मिलेगा गंगोत्री यमुनोत्री धाम का पवित्र गंगा जल

सावन मास में अयोध्या में शुरू हुई योजना डाकघर के काउंटर से शिवभक्त गंगा जल लेकर आसानी से कर सकेंगे जलाभिषेक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 25 Jul 2019, 4:58 PM IST

Kanvad Mela Ganga Jal will get from Ayodhya post office On Sawan 2019

Bol Bum : शिवभक्तों के लिए डाक विभाग की ख़ास योजना अब डाकघर से मिलेगा गंगोत्री यमुनोत्री धाम का पवित्र गंगा जल

अनूप कुमार
अयोध्या : इन दिनों चल रहे सावन मास ( Sawan 2019 ) में शिव भक्त ( Shiv Bhakt ) देश की प्रमुख नदियों से पवित्र जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक ( Shiv Ka Abhishek ) कर रहे हैं ,जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्त काशी,( kashi ) प्रयाग,( Prayag ) हरिद्वार ( Haridwar )अयोध्या ( Ayodhya ) सहित अन्य तीर्थ नगरियों तक जा रहे हैं जिस से वह पवित्र गंगा जल,( Ganga jal ) सरयू जल ( Saryu Jal ) सहित अन्य पवित्र नदियों के जल से भगवान शिव का अभिषेक कर सकें . लेकिन डाक विभाग( Dak Vibhag) ने अपनी एक अनूठी योजना के तहत उन शिव भक्तों को मदद देने का काम किया है जो दूर दूर जाकर गंगा जल नहीं ला सकते . डाक विभाग ( Post office Ayodhya ) की ख़ास योजना के तहत अब डाक घर से शिव भक्तों को यमुनोत्री9 Gangotri Dham) गंगोत्री ( Yamunotri Dham ,धाम का पवित्र गंगा ( Ganga Jal ) जल फैजाबाद ( Faizabad ) के प्रधान डाकघर ( Head Post Office ) से मिलेगा . हालांकि इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क अदा करना पड़ेगा लेकिन शिवभक्तों के लिए ये एक अच्छी खबर है .

ये भी पढ़ें - नगर निगम अयोध्या क्षेत्र में विकास योजनाओं का बुरा हाल,मानकों का नही दिया जा रहा ध्यान,घटिया निर्माण के चलते बढ़ रही है हादसों की संभावनाएं

सावन मास में अयोध्या में शुरू हुई योजना डाकघर के काउंटर से शिवभक्त गंगा जल लेकर आसानी से कर सकेंगे जलाभिषेक

गुरुवार को फैज़ाबाद प्रधान डाकघर ( Pradhan Dakghar Faizabad ) एवं अयोध्या डाकघर ( Dakghar Ayodhya ) में सावन मास के पवित्र अवसर पर गंगोत्री यमुनोत्री धाम का गंगाजल की बिक्री शुरू कराया गया । इस दौरान मण्डल की परिवाद निरीक्षक अल्का गौड़ ने बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था का ध्यान रखते हुए सीधे यमुनोत्री गंगोत्री धाम का पवित्र गंगाजल पूजा अर्चना के लिए अयोध्या व फैज़ाबाद प्रधान डाकघर में बिक्री किया जा रहा है । इससे सावन मास में भगवान शिव शंकर के पुजारियों के रुद्राभिषेक ( Rudrabhishek ) , महामृत्युंजय मंत्र ( Mahamritunjay Jap ) का जाप करने में दुर्लभ यमुनोत्री गंगोत्री धाम के पवित्र गंगाजल से खास पूजा कर सकेंगे .

ये भी पढ़ें - बड़ा सवाल : क्या तमाम कोशिशों के बाद भी गुमनाम ही रह जाएगी फैजाबाद के राम भवन में रहने वाले गुमनामी बाबा की पहचान

अब गंगाजल लाने के लिए नही जाना पड़ेगा कहीं दूर सिर्फ 30 रुपये देकर डाकघर से मिलेगा पवित्र गंगा जल

बताते चलें कि भगवान शिव के भक्त कांवड़ यात्रा के लिए इस पवित्र गंगाजल से स्थानीय नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वर मन्दिर में जलाभिषेक के साथ बाबा बैजनाथ धाम ( Baijnath Dham ) में गंगाजल से जलाभिषेक कर सकेंगे. यमुनोत्री गंगोत्री धाम का पवित्र गंगाजल अयोध्या एवं फैज़ाबाद प्रधान डाकघर में स्पेशल काउन्टर के माध्यम से श्रद्धालुओं को बिक्री किया जायेगा जिसके लिए दोनो डाकघरों 200 ग्राम का बोतल उपलब्ध करा दिया गया है जिसका बिक्री मूल्य 30 रुपया निर्धारित है । इस अवसर पर जनसम्पर्क अधिकारी राम सहोदर तिवारी, सहायक पोस्टमास्टर एन के मिश्रा, सी एम पांडेय, पंकज सिंह, विजय यादव, निशा आदि मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें - बिग ब्रेकिंग : गुमनामी बाबा के नेता जी होने के दावे पर बड़ा खुलासा ,सार्वजनिक होने वाली है जस्टिस सहाय आयोग की रिपोर्ट