अयोध्या. दक्षिण कोरिया गणराज्य के रक्षामंत्री सु वोक अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे और सरयू तट पर निर्माणाधीन महारानी हौ के स्मारक का निरीक्षण किया और पार्क पर जाकर विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि महारानी हो की याद में निर्माणाधीन स्मारक भविष्य में प्यार के नाम पर आगरा के ताजमहल की तरह ही विश्व प्रसिद्व होगा। यह स्मारक भारत और दक्षिण कोरिया के रिश्ते को और गहराई देगा। आपको बता दें कि सरयू तट पर कोरियाई पार्क का निर्माण 24 करोड़ की लागत से किया जा रहा है, इसी साल इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस दौरान शुह वुक करीब एक घंटे तक अयोध्या में रहे और भारत और दक्षिण कोरिया के रिश्तों को भी याद किया।