
भाजपा के घोषणा पत्र पर संतों ने दिया आखिरी मौका
अयोध्या : 2019 लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया हैं देश के हर वर्गों को लेकर कई मुद्दे शामिल किया गया हैं लेकिन साथ ही एक बार फिर अयोध्या में संवैधानिक रूप से राम मंदिर निर्माण किये जाने का प्रयास को भी शामिल किया हैं जिसको लेकर अयोध्या के संतों ने राम मंदिर के लिए भाजपा का साथ देने की तैयारी में हैं लेकिन संतों ने यह साफ कह दिया हैं कि इस बार यह आखिरी मौका होगा यदि अब मंदिर नही बना तो दुबारा कोई मौका नही दिया जाएगा ।
भाजपा के एक बार फिर संवैधानिक रूप से राम मंदिर निर्माण का प्रयास घोषणा पत्र में शामिल किये जाने को लेकर अयोध्या के संत भाजपा को आखिरी मौका दे रही हैं राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने भाजपा के इस घोषणा पत्र का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी और योगी ही राम मंदिर का निर्माण करेंगे लेकि। इसके पहले भी अपने घोषणा पत्र में भी संवैधानिक रूप से मंदिर निर्माण की बात कहीं थी अब मोदी को चाहिए जल्द राम मंदिर के निर्माण का मार्ग साफ करें अगर ऐसा नही करते हैं तो यह उनके लिए आखिरी मौका होगा ।
वहीं राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि भाजपा इसके पहले भी अपने घोषणापत्र में संवैधानिक रूप से राम मंदिर निर्माण की बात कही थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार की आवश्यकता पड़ेगी इसलिए आशा है कि भाजपा के शासनकाल में राम मंदिर का निर्माण होगा वहीं कहा कि राम मंदिर का मुद्दा सिर्फ भाजपा ने ही घोषणा पत्र में शामिल किया गया है इसलिए एक बार फिर भाजपा को समर्थन देने की बात कही।
वहीं राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य कमल नयन दास ने कहा कि भाजपा ही राम मंदिर का निर्माण करा सकती हैं और मोदी की प्रबल इक्षा हैं। जिसके उनके द्वारा आरएस किया गया लेकिन अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पहले कोई कार्य करती है तो वह फिर और लंबा लटक जाएगा इसलिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर कराए जाएं के लिए मोदी की आवश्यकता होगी इसलिए भाजपा को एक बार फिर मौका देना चाहिए और अयोध्या के संत मोदी के साथ हैं ।
Published on:
8 Apr 2019, 5:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.