31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya News : अयोध्या में बोलेरो को बचाने के चक्कर में पलटा एलपीजी से भरा टैंकर

NH 28 अयोध्या गोरखपुर हाइवे पर हुई घटना घंटों लगा रहा लंबा जाम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 21 Aug 2019, 7:16 PM IST

LPG tanker crashed in NH 28 Ayodhya

Ayodhya News : अयोध्या में बोलेरो को बचाने के चक्कर में पलटा एलपीजी से भरा टैंकर

अयोध्या : जनपद अयोध्या ( Ayodhya ) में गोरखपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग ( Gorakhpur Lucknow Highway ) पर अयोध्या के मोहबरा चौराहा ( Mohabra Chauraha ) के निकट बन रहे सबवे के पास बोलेरो को बचाने के चक्कर में एलपीजी गैस ( LPG ) से लोड कैप्सूल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया .घटना उस समय हुई जब एलपीजी गैस से लोड कैप्सूल टैंकर अयोध्या गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी को बचाने के चक्कर में पलट गया . इस घटना में राहत की बात यह रही कि टैंकर लीक नहीं हुआ वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था .

ये भी पढ़ें - सुप्रीम कोर्ट में रामलला विराजमान के अधिवक्ता ने कहा जिस तरह मुसलमानों के लिए मक्का वैसे ही हिन्दुओं के लिए अयोध्या

NH 28 अयोध्या गोरखपुर हाइवे पर हुई घटना घंटों लगा रहा लंबा जाम

घटना की सूचना मिलते ही अयोध्या पुलिस ( Ayodhya Police ) मौके पर पहुँच गयी और राहत और बचाव कार्य शुरू किया . रिहायशी इलाके से सटे होने के कारण पुलिस ने पूरी सतर्कता बरती और फायर ब्रिगेड की मौजूदगी में करें के जरिये टैंकर को सीधा किया जा सका . यह टैंकर मथुरा ( mathura ) से गैस लेकर नेपाल ( Nepal ) जा रहा था लेकिन अयोध्या में दुर्घटना का शिकार हो गया . इस घटना में टैंकर का ड्राइवर पूरी तरह से सुरक्षित हैं . अयोध्या पुलिस के मुताबिक़ टैंकर को सीधा कर उसकी सुरक्षा जांच के बाद आगे के लिए रवाना कर दिया गया है . पूरे घटनाक्रम के दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा .

ये भी पढ़ें - अयोध्या नगर निगम की बोर्ड बैठक में हुआ बवाल पार्षदों ने कहा काम होता नही पहले ही बन जाता है वर्क आर्डर