26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Ayodhya / महंत कमल नयन दास का बयान, सोने से बना दिया जाएगा राम मंदिर, मॉडल में नहीं होगा बदलाव

महंत कमल नयन दास का बयान, सोने से बना दिया जाएगा राम मंदिर, मॉडल में नहीं होगा बदलाव

राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण कार्य भले ही रुका हो लेकिन इसे बनाने के लिए प्रस्तावित मॉडल को लेकर चर्चाएं तेज हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) के रविवार को अयोध्या दौरे पर आने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास का बड़ा बयान सामने आया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 29 Jun 2020, 11:02 AM IST

RAM

RAM

अयोध्या. राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण कार्य भले ही रुका हो लेकिन इसे बनाने के लिए प्रस्तावित मॉडल को लेकर चर्चाएं तेज हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) के रविवार को अयोध्या दौरे पर आने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मंदिर मॉडल में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। विहीप का जो मॉडल है उसी के अनुसार राम मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि पूरा मंदिर सोने का बना दिया जाएगा।

जुलाई में भूमि पूजन का कार्य कराने की मांग

वहीं, रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा की अब राम मंदिर निर्माण में देरी नहीं करनी चाहिए। अगर संभव हो तो 1 या 2 जुलाई को ही भूमि पूजन का कार्य हो जाए। दूसरी ओर विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा का कहना है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अयोध्या आकर राम मंदिर के लिए भूमि पूजन करें। चाहे इसमें थोड़ा सा समय लग जाए, लेकिन संतों सहित पूरे देश की यह इच्छा है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आएं और भूमि पूजन करें।

ये भी पढ़ें:टिड्डी दल को भगाने के लिए ली जाएगी सेना की मदद, प्रस्ताव तैयार