22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यार का भूत उतरवाने बेटी को ले गए बाबा के पास, फिर उसी ने बनाया हवस का शिकार

परिजनों ने महंत के खिलाफ तहरीर देकर दुष्कर्म के अलावा एससी-एसटी एक्ट, झाड़-फूंक के नाम पर धन लेने समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 10 Jul 2022, 1:11 PM IST

Video Viral after Rape in Muzaffarnagar Girls

Video Viral after Rape in Muzaffarnagar Girls

अयोध्या में झाड़-फूंक से प्यार का भूत उतारने के बहाने 20 वर्षीय दलित युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि युवती का दिल्ली में रहने वाले युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जैसे ही इसकी भनक युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने प्यार का भूत उतारने के लिए बेटी को सिया बल्लभ कुंज नयाघाट के एक महंत के पास ले जाने का सोचा। दरअसल परिजनों ने सुन रखा था कि महंत झाड़-फूंक करके प्रेम रोग को दूर करता है। जिसके बाद परिजन बेटी को महंत के पास ले गए। आरोप है कि इस दौरान महंत ने झाड़-फूंक के बहाने लड़की से दुष्कर्म किया। जिसके बाद परिजनों ने महंत के खिलाफ तहरीर देकर दुष्कर्म के अलावा एससी-एसटी एक्ट, झाड़-फूंक के नाम पर धन लेने समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

परिजन को राम की पैड़ी भेजा

दरअसल मामला अयोध्या के तारुन थाना क्षेत्र का है। यहां के निवासी एक परिवार की बेटी का प्रेम प्रसंग दिल्ली के युवक से चल रहा था। लड़की के मां-बाप के मुताबिक, उन्हें यह बात पसंद नहीं थी। वह चाहते थे कि बेटी उनकी पसंद के लड़के से शादी करे। इसलिए 6 जुलाई को उसको झाड़-फूंक कराने के लिए महंत हनुमान दास के पास लाए थे, जिससे वह इस प्रेम बंधन से बाहर निकल सके। उन्होंने आगे बताया कि लड़की जब महंत के पास पहुंची, तो पहले महंत ने उससे सब कुछ पूछा। फिर झाड़-फूंक कर प्रेम का भूत उतारने के लिए कहा। इसके बाद महंत ने लड़की को अपने कमरे में रोक लिया और परिजन को राम की पैड़ी की नहर में पैर लटकाकर बैठने के लिए भेज दिया।

आरोपी महंत हुआ गिरफ्तार

आरोप है कि इस दौरान महंत ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब परिजन लौटे तो पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम रोते हुए उन्हें बताया। जिसके बाद उन्होंने तहरीर पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि इसकी पुष्टि पुलिस की जांच में CCTV से भी हुई है।
जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महंत को गिरफ्तार कर लिया है। महंत के सियावल्लभ कुंज का है। वह शादीशुदा है और तीन बेटियों का पिता है। घटना 6 जुलाई की है, जो 7 जुलाई को सामने आई थी। हालांकि पीड़ित युवती ने एक और महंत पर भी रेप में शामिल होने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।