30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

18 दिसम्बर को 150 महानगरों के मेयर श्री रामलला का करेंगे दर्शन

भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्रियों के अयोध्या दौरे के बाद अब देशभर के मेयर भी काशी में आयोजित मेयर कॉन्फ्रेंस शामिल होने के लिए पहुंच रहे अयोध्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Satya Prakash

•

Updated: 16 Dec 2021, 1:45 PM IST

18 दिसम्बर को 150 महानगरों के मेयर श्री रामलला का करेंगे दर्शन

18 दिसम्बर को 150 महानगरों के मेयर श्री रामलला का करेंगे दर्शन

अयोध्या. भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों का अयोध्या दौरे के बाद अब देशभर के 150 मेयर भगवान श्री रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। 18 दिसंबर को सभी मेयर एक साथ माँ सरयू के आरती पूजन कर राम मंदिर निर्माण के कार्यों को भी देखेंगे। जिसको लेकर अयोध्या में भव्य स्वागत किये जाने की तैयारी की जा रही है।

काशी के बाद अयोध्या में जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा

काशी में विश्वनाथ कॉरिडोर उद्घाटन में देश भर के जनप्रतिनिधियों का आगमन के बाद भगवान श्री रामलला के दर्शन भी कर रहे हैं। पूर्व में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में 8 प्रदेशों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे पर रहे। और अब देश भर के महानगरों के महापौर भी श्री रामलला का दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 17 दिसंबर को देर शाम सभी महापौर अयोध्या के पंचशील होटल पहुंचेंगे। और 18 दिसंबर को सुबह सरयू आरती कर हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में दर्शन पूजन करेंगे जिसके बाद परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण की तैयारियों को भी देखेंगे।

अयोध्या में देश भर से आ रहे मेयर का होगा स्वागत

अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा काशी विश्वनाथ के कॉरिडोर का उद्घाटन किया है। जिसमें देशभर के हमारे भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए और वह कल अयोध्या में थे। इस संबंध में 17 दिसंबर को वहां मेयर कॉन्फ्रेंस है। इस कार्यक्रम के पश्चात 18 दिसंबर को देश भर से मेयर आये है। वह अयोध्या में भगवान रामलला का दर्शन करेंगे। नगर निगम और अयोध्या के नागरिक यहां के स्वागत के लिए तैयार हैं यहां पर सभी नियमों का भव्य स्वागत किया जाएगा वही कहा कि अयोध्या के सौभाग्य का विषय है जो माननीय मोदी जी ने भारत के सभी तीर्थ क्षेत्रों का आज आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव लौट आया है इस उद्देश्य से देश भर से आने वाले अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। वहीं बताया कि अयोध्या में राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, सरयू जी पर आरती पूजन करेंगे। उसके बाद पुनः वापस काशी जाएंगे अयोध्या आने वाले मेयरों की संख्या 150 होगी।