2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्रीय मंत्री ने राम मंदिर पर दिया बड़ा बयान,  राजनीति में मचा हड़कंप

केन्द्रीय मंत्री ने राम मंदिर पर दिया बड़ा बयान, राजनीति में मचा हड़कंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 24 Nov 2017, 10:43 AM IST

ram mandir

ram mandir

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में राम विवाह की धूम रही। इस दौरान मंदिरों को सजाया गया तथा राम विवाह महोत्सव में शामिल होने के लिए केंद्र सरकार के वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल अयोध्या पहुंचे। रंगमहल राम बारात की आगुवाई की तथा पत्रिका टीम से बात करते हुए बताया कि रामजन्मभूमि विवाद का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है।

इस मामले में कोर्ट का जो भी फैसला होगा उसी के अनुसार केन्द्र सरकार कार्य करेगी। बताया कि श्रीराम विवाहोत्सव के अवसर पर गुरुवार को रंगमहल महंत रामशरण दास के आमन्त्रण पर राम बारात में सम्मिलित होने अयोध्या आए थे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए यदि समझौते के लिए कोई पहल करता है तो उसे रोका नहीं जा सकता है।

बताया कि यदि इस मामले में आपसी समझौता हो जाता है तो इससे अच्छी बात कुछ और नहीं हो सकती है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। अब जल्द ही अयोध्या की सूरत बदली हुई नजर आने लगेगी। उन्होंने केन्द्र सरकार की अर्थनीति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि व्यापारियों को रिटर्न भरने की प्रक्रिया में कई प्रकार के सुधार किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि फिलहाल 178 वस्तुओं पर जीएसटी के अन्तर्गत लगाए गए 28 प्रतिशत टैक्स को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके अलावा रेस्टोरेंट पर लगाए गए 18 प्रतिशत टैक्स को 12 प्रतिशत करने के मांग के सापेक्ष पांच प्रतिशत कर दिया गया। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि सरकार की ओर से दी छूट का लाभ उपभोक्ताओं को भी अवश्य उपलब्ध कराएं।

उन्होंने गुजरात विधानसभा के चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस की ओर भाजपा के खिलाफ उतारी गई तिकड़ी की पोल खुल चुकी है। और उत्तर प्रदेश की ही तरह से गुजरात की जनता भी विपक्षियों को जवाब देगी। तथा अयोध्या राम बारात के लिए पहुंचे विधायक नरेन्द्र सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, लाल राजेन्द्र सिंह, जालौन के जिला पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह निरंजन, निशेन्द्र मोहन मिश्र, कृपा निधान तिवारी व ऋषिकेश उपाध्याय सहित हजारों लोग मौजूद रहे।