31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1600 किलोमीटर दौड़ लगाकर राम मंदिर को देखने पहुंचा पर्वतारोही नरेंद्र यादव

32 दिन में 7 राज्यों से होकर 1600 किलोमीटर की जम्मू कश्मीर से अयोध्या तक के सफर को किया पूरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Satya Prakash

•

Updated: 5 Jul 2023, 9:44 PM IST

पर्वतारोही ने बनाए हैं 21 विश्व रिकार्ड

पर्वतारोही ने बनाए हैं 21 विश्व रिकार्ड

जम्मू कश्मीर से रन फॉर राम अल्ट्रामैरॉथन यात्रा करते हुए 32 दिन के बाद पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन किया। तुम ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस यात्रा का समापन कराया।

7 राज्य से 32 दिन में पूरी की यात्रा

पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अल्ट्रामैरॉथन श्री बूढ़ा अमरनाथ से अयोध्या तक 7 राज्यों से होती हुई 1600 किलोमीटर को पूर्ण कर पहुंची है। प्रतिदिन 50 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 32 दिन में समाप्त हुई है।

युवाओं जागृत करने के लिए की पद यात्रा

कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य खेलों के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन चरित्र आज के युवाओं के जीवन में काम आ सके क्योंकि राम ने वनवास के दौरान शौर्य पराक्रम वह समरसता का बहुत बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है राम ने अपने जीवन से लोगों को प्रेरणा देते हुए यह बताया है की व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं होता इस समाज से बुराइयों का विनाश करने के लिएकई बार विकट परिस्थितियों से भी गुजरना पड़ता है।

पर्वतारोही ने बनाए हैं 21 विश्व रिकार्ड

कहा कि 20 मई 2016 को नेपाल के रास्ते माउंट एवरेस्ट फतेह किया।2022 में दोबारा एवरेस्ट को छ दिन में फ़तह कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। अब तक 5 महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों को फतह किया है। जिसमें माउंट एवरेस्ट, किलिमंजारो को दोबार, एलब्रुस को ट्रैवल्स में, कोजास्को व ऑस्ट्रेलिया की 10 सबसे ऊंची चोटियोंको फतह किया व दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकंकागुआ को फतेह किया है। अब तक पर्वतारोहण के क्षेत्र में 21 विश्व रिकॉर्ड बनाये हैं।

उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी को किया है फतह

अब अगला लक्ष्य, उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी देनाली है। अंटार्कटिका कीसबसे ऊंची चोटी विंसन है जिसके लिए तैयारी में लगा हुआ है इसके साथ साथ विश्व की सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थाओ नेइनको वर्ल्ड किंग का सम्मान दिया है और राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है । पिछले वर्ष नरेंद्र को लॉस एंजिलिस डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट, लॉस एंजिलिस( यूनाइटेड स्टेट्स) की तरफ से डॉक्टर ऑफ मोटिवेशन की उपाधि से नवाजा गया है।