अयोध्या के राम कोट क्षेत्र स्थित राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है। जिस पर पूरी दुनिया की निगाहें भी है। जिसकी सुरक्षा के लिए 3 लेयर की सुरक्षा बनाई गई है। रेड जोन, यलो जोन व ग्रीन जोन में अलग अलग सशस्त्र सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। तो वहीं रेड जोन व यलो जोन परिसर में आने जाने के लिए स्थानीय लोगो को भी बड़े नियमों से गुजरना पड़ता है। लेकिन पिछले कई दिनों से इन क्षेत्र में 1 दर्जन से अधिक गैर समुदाय के युवक प्रसाद बताकर सिंदूर बेचने के नाम पर घूम रहे हैं। जिनके बारे में नही स्थानीय पुलिस के पास भी कोई जानकारी नही है।