1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Women security campaign : अब टेम्पो में नही बजेगा छलकत हमरो जवनिया ए राजा

अयोध्या पुलिस ( Ayodhya Police ) के विशेष अभियान में टैक्सी वाहनों से उतारे जा रहे हैं म्यूजिक सिस्टम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 12 Jul 2019, 12:27 PM IST

Obscene song will not be played in taxi vehicles in Ayodhya

Women security campaign : अब टेम्पो में नही बजेगा छलकत हमरो जवनिया ए राजा

अयोध्या : प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर दिख रही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) की सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई बड़े कदम उठाए हैं | जहां एंटी रोमियो स्क्वायड ( Anti-Romeo Squad ) के जरिए महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले सड़क छाप मजनुओं पर लगाम लगाई जा रही है | वहीं अयोध्या पुलिस ( ayodhya police ) ने एक नई मुहिम छेड़ते हुए सड़क पर फर्राटा भरने वाले टैक्सी वाहनों में लगे म्यूजिक सिस्टम ( music system ) को निकलवाना शुरू कर दिया है | बताते चलें कि लंबे समय से यह शिकायत मिल रही थी कि अक्सर इन वाहनों में तेज आवाज में अश्लील और द्विअर्थी गाने भी बजाए जाते हैं | जब इन टैक्सी वाहनों में महिलाएं बैठी होती हैं तो उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है | इसी शिकायत के चलते अयोध्या पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए एक अभियान चलाकर टेंपो और टैक्सी में लगे टेप रिकॉर्डर और म्यूजिक सिस्टम को निकलवाना शुरू कर दिया है |

ये भी पढ़ें - बिग ब्रेकिंग : क्या सिर्फ इतनी छोटी से वजह के कारण भी कोई कर सकता है किसी का कत्ल जानकार हैरान रह जायेंगे आप

अयोध्या पुलिस के विशेष अभियान में टैक्सी वाहनों से उतारे जा रहे हैं म्यूजिक सिस्टम

अयोध्या की रहने वाली कीर्ति पांडे ने कहा कि यह पुलिस का सराहनीय कदम है ,क्योंकि हम जब अपने कॉलेज के लिए जाते हैं तो अक्सर टेंपो में टेंपो चालक तेज आवाज में भोजपुरी भाषा ( bhojpuri song ) के अश्लील गाने बजाते हैं जिसे सुनकर शर्मिंदगी महसूस होती है | वहीं घरेलू महिला अनुपमा सिंह ने कहा कि पुलिस के इस प्रयास का सबसे बड़ा फायदा महिलाओं को मिलेगा | अक्सर यह देखने को मिलता है की टेंपो चालक इतनी तेज आवाज में गाने बजाते हैं कि अगर कोई फोन ( Phone ) आ जाए या किसी से कुछ कहना हो तो कह नहीं सकते हैं और मना करने पर टेंपो चालक मानते भी नहीं है |

ये भी पढ़ें - बिग ब्रेकिंग : अयोध्या जिले के तारून और खंडासा इलाके में हुई घटनाओं से मचा कोहराम,मरने वालों को संभलने का नही मिला मौका

एक अभियान के तहत सड़क पर चलने वाले टैक्सी वाहनों से म्यूजिक सिस्टम निकलवाए जा रहे हैं

टीएसआई जीतेन्द्र यादव अयोध्या पुलिस ने बताया कि इस अभियान के तहत सड़क पर चलने वाले टैक्सी वाहनों से म्यूजिक सिस्टम निकलवाए जा रहे हैं | जिससे महिलाओं छात्राओं को किसी तरह की समस्या पैदा ना हो | अक्सर तेज आवाज में म्यूजिक बजा कर तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं | जिसमें वाहन में बैठे यात्री भी चोटिल हो जाते हैं और महिलाओं और छात्राओं को भी असुविधा होती है | जिसे दृष्टिगत रखते हुए यह अभियान चलाया गया है और यह अभियान यूं ही अनवरत जारी रहेगा और सभी टैक्सी वाहनों से म्यूजिक सिस्टम निकलवाया जाएगा |

ये भी पढ़ें - वीडियो : मंदिर मस्जिद केस की सुनवाई पर बाबरी के मुद्दई इकबाल अंसारी का बड़ा बयान