
Phalodi Satta Bazar UP By Election Result 2025: उत्तर प्रदेश के अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव के परिणाम आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या लोक सभा सीट पर हार का बदला ले चुकी है। समाजवादी पार्टी के साथ-साथ फलोदी सट्टा बाजार की भी सबसे बड़ी हार हुई है।
अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर मतदान होने के बाद देश के कई मीडिया हाउस और एनालिस्ट अपने अनुमान बता रहे थे। इसी बीच देश का सबसे बड़ा सट्टा बाजार फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान ये कह रहा था कि मिल्कीपुर में सपा अपनी साख बचा लेगी। इस तरह से सपा के साथ-साथ फलोदी सट्टा बाजार की भी हार हुई है।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रतयाशी चन्द्रभानु पासवान ने समाजवादी पार्टी को करारी शिकस्त दी है। चन्द्रभानु पासवान को 1,46,397 वोट मिले हैं। उन्होंने अजित प्रसाद को 61,710 मतों से हरया है।
विश्लेषकों के अनुसार मिल्कीपुर के चुनाव में वोट बैंक की राजनीति फेल हो गई। आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी सूरज चौधरी ने समाजवादी पार्टी का वोट तो काटा ही उसके साथ-साथ सपा की कोर वोट बैंक पिछड़ी जातियों ने भी सपा को ही वोट दिया है।
संबंधित विषय:
Updated on:
8 Feb 2025, 5:38 PM IST
Published on:
8 Feb 2025, 5:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.