28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम की होर्डिंगों के पीछे अयोध्या की बदसूरती को छुपाने की कोशिश में जुटा प्रशाशन

विकास के आधे अधूरे कार्यो को छुपाने के लिए लगाई गयी होर्डिंग जिस से सीएम को सब कुछ दिखे अच्छा अच्छा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 11 May 2018, 1:58 PM IST

PM Narendra Modi Nepal Visit And Janakpur ayodhya Bus Sewa News

CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit

अयोध्या : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर अयोध्या में होंगे जनकपुर से अयोध्या बस सेवा के अगुवानी के लिए अचानक बने प्रोग्राम से जिला प्रशासन ने तैयारियों जोर शोर से की जा रही है . लेकिन अयोध्या के विकास से जुड़ी योजनाओं और अयोध्या की वो असल तस्वीर जो उस अयोध्या को दिखाती है जो अयोध्या आज है उस तस्वीर को छुपाने के लिए सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर छपी विशालकाय होर्डिंगों का साहारा लिया जा रहा है जिस से शहर की बदसूरती को छिपाया जा सके . गौरतलब है कि नगर क्षेत्र और ख़ास तौर पर मेला क्षेत्र सरयू तट और बंधा तिराहे पर काफी अव्यवस्थाएं है जिसे छिपाने के लिए प्रशासन ने सरयू घाट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक बड़ी बड़ी होर्डिंगें लगवा दी हैं जिस से सीएम को सब कुछ अच्छा अच्छा ही दिखे.

अयोध्या जनकपुर बस सेवा का स्वागत करेंगे योगी

राम नगरी अयोध्या और नेपाल में स्थित जनकपुर के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से बस सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है . जनकपुर से निकली बस अयोध्या पहुचेगी जिसके स्वागत के लिए योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुचेंगे . इस पूर्व कई बार योगी आदित्यनाथ अयोध्या आ चुके है. इस पावन नगरी स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर सीएम योगी पहले से ही कई योजनाओं का शिलान्यास भी कर चुके है ,लेकिन प्रशासन द्वारा अभी किसी योजना को पूरा नही किया जा सका है . वही अधिकारियों की लापरवाही से अयोध्या के विकास से जुडी तमाम योजनाओं पर अभी कार्ययोजना ही नहीं बन पायी हैं और ये योजनाएं सरकारी फाइलों में कैद हैं . एक बार फिर अचानक योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे से जिला प्रशासन अयोध्या साफ सुंदर बनाने में लग गया है

विकास के आधे अधूरे कार्यो को छुपाने के लिए लगाई गयी होर्डिंग जिस से सीएम को सब कुछ दिखे अच्छा अच्छा

अयोध्या के निवासी अंजनी कुमार ने बताया कि अयोध्या में योगी के आने के कार्यक्रम से इस तरह से सफाई व्यवस्था किया गया है लेकिन वैसे देखा जाए तो सरयू घाट की सफाई या राम पैड़ी की सफाई किसी विशेष परिस्थिति में किया जाता है . अयोध्या सुशोभित करने वाले नया घाट पर बना वाटर पार्क वर्षो से खराब पड़ा हुआ है . राम पैड़ी की सफाई नही हो पा रही है , इन कमियों को छुपाने के लिए नगर में होर्डिंगों का आवरण आच्छादित कर दिया गया है जो कि भगवान श्री राम और अयोध्या के साथ धोखा है .

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग