अयोध्या में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा ध्यान रखते हुए संतों से मुलाकात को लेकर सूची बनाई जा रही है। जिसमे राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास, राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, हरीधाम पीठ के महंत जगतगुरु राम दिनेशाचार्य, अशर्फी भवन के महंत श्रीधराचार्य, महंत राघवाचार्य, बड़ा स्थान दशरथ महल के महंत बिंदुगद्दाचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य, कौशलेश कुंज के महंत रामानुजाचार्य विद्याभास्कर, लक्ष्मण किला के महंत मैथिलीशरण, हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास, बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास सहित अन्य कई प्रमुख संत महंत के नाम शामिल किया गया है। हालांकि पूर्व में सीएम योगी आदित्यनाथ ने संतों के साथ बैठक कर आगमन की तैयारी शुरू के दिया है।