1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Babari Masjid Case : मंदिर मस्जिद समझौते की आखिरी कोशिश फेल अब 6 अगस्त से रोजाना होगी मामले की सुनवाई

अयोध्या के राम मंदिर बाबरी मस्जिद विवाद में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की विशेष संविधान पीठ ने की मामले की सुनवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 2 Aug 2019, 2:50 PM IST

अयोध्या : देश की सबसे बड़ी अदालत में चल रहे देश के सबसे बड़े मुकदमे अयोध्या ( Ayodhya Ram Mandir ) के राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद ( Ram Janm Bhoomi babari Masjid case ) की शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई .शुक्रवार की सुनवाई में कोर्ट ( Supreme Court ) ने पूर्व में गठित किए गए विशेष मध्यस्तता पैनल की रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद यह पाया कि आपसी बातचीत के जरिए इस विवाद का हल संभव नहीं है . इसलिए अब 6 अगस्त से राम मंदिर बाबरी मस्जिद मामले की रोजाना सुनवाई होगी . सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ( CJI Ranjan gogoi )सहित पांच जजों की विशेष संविधान ने शुक्रवार की सुनवाई में यह तय किया कि अब इस मुकदमे का हल आपसी बातचीत से संभव नहीं है . जिसे ध्यान में रखते हुए अब 6 अगस्त से इस मुकदमे की रोजाना सुनवाई होगी .

अयोध्या के राम मंदिर बाबरी मस्जिद विवाद में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की विशेष संविधान पीठ ने की मामले की सुनवाई

बताते चलें कि लंबे समय से अयोध्या में राम मंदिर बाबरी मस्जिद विवाद ( Ram Mandir Case ) को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही थी लेकिन कोई हल नहीं निकला . सुप्रीम कोर्ट( Supreme Court ) में जजों की संविधान पीठ ने यह प्रयास किया था की एक विशेष पैनल बनाकर दोनों पक्षों को साथ बैठाकर आपसी समझौते के जरिए इस विवाद का हल किया जा सके . लेकिन कोर्ट का यह आखिरी प्रयास भी विफल रहा और अब 6 अगस्त से इस मुकदमे की रोजाना सुनवाई होगी . जिसमें उम्मीद जताई जा रही है कि अब जल्द ही इस विवाद का हल हो सकता है . अयोध्या में बाबरी मस्जिद ( Babari Masjid case ) मामले के पैरोकार हाजी महबूब ( haji Mahboob ) ने कहा कि आपसी बातचीत के जरिए विवाद का हल करने का कोई नया प्रयास नहीं था . पहले भी कई बार प्रयास हुआ लेकिन इस मुद्दे के राजनीतिकरण के कारण यह विवाद कभी हल नहीं हो सका अब न्यायालय को ही फैसला सुनाना चाहिए .