पत्रिका न्यूज नेटवर्क
अयोध्या. रामलला (Ram Mandir) के दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें राम जन्मभूमि परिसर में ही रामलला के दर्शन का मौका तो मिलेगा ही, यहां वह कोदंड राम (Kodand Ram) और राम मंदिर के भव्य मॉडल (Ram Mandir Model) को भी नमन कर सकेंगे। नई व्यवस्था रामनवमी (Ram Navami) से लागू होगी। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर में भगवान राम के कोदंड स्वरूप को स्थापित किया गया है, वहीं भगवान राम के अस्थाई मंदिर के पास ही राम मंदिर मॉडल को लगाया गया है।