8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर निर्माण को अब तक 100 करोड़ रुपए का दान, इन्होंने दिए सर्वाधिक 11 करोड़

- संघ कार्यकर्ता सियाराम व मुंबई के चैतन्य सेवा ट्रस्ट ने दिए एक-एक करोड़ - महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे ने 1 करोड़ का दान दिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 30 Dec 2020, 5:39 PM IST

Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण में सहयोग देगा मोरबी सिरेमिक उद्योग

Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण में सहयोग देगा मोरबी सिरेमिक उद्योग

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
अयोध्या. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कुल लागत लगभग 1100 करोड़ रुपए होगी, जिसमें से केवल करीब 100 करोड़ रुपए ही जुट पाए हैं। इनमें अब तक सबसे ज्यादा 11 करोड़ की धनराशि का सहयोग कथावाचक मोरारी बापू ने किया है। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने बताया कि मोरारी बापू ने अब तक सबसे अधिक 11.3 करोड़ रुपये का दान किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में मोरारी बापू के अनुयायियों ने 8 करोड़ रुपये इकट्ठा किए हैं, लेकिन हम दान प्राप्त करने में असमर्थ हैं क्योंकि ट्रस्ट को अब तक एफसीआरए मंजूरी नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें- यूूपी के हर धार्मिक स्थल के दान दक्षिणा का हिसाब रखेगी योगी सरकार, अध्यादेश लाने की तैयारी

इसके अतिरिक्त पटना के महावीर ट्रस्ट ने दस करोड़ रुपए की धनराशि तय की है। अभी तक दो करोड़ रुपये मंदिर निर्माण में सहयोग स्वरूप अर्पित किए जा चुके हैं, वो इस स्वर्ण सेवा से अलग हैं। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे ने 1 करोड़ का दान दिया है। संघ कार्यकर्ता सियाराम व मुंबई के चैतन्य सेवा ट्रस्ट ने भी मंदिर के लिए एक-एक करोड़ रूपए की राशि दान की है।

ये भी पढ़ें- लव जिहाद कानून का एक महीनाः 51 गिरफ्तार, 49 को जेल, 14 केस दर्ज, देवरिया में आया पहला मामला

जनवरी में तय होगी मंदिर निर्माण की असल लागत-
गिरि का कहना है कि मोटा माटी अनुमान के मुताबिक, मुख्य मंदिर की कीमत 300 करोड़ रुपये से 400 करोड़ रुपये तक हो सकती है, जबकि मंदिर परिसर के बाहरी विकास में लगभग 1,100 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं। वहीं ट्रस्ट अगले महीने निर्माण लागत को अंतिम रूप दे देगा। ट्रस्ट 15 जनवरी से ही मंदिर निर्माण के लिए धन इकट्ठा करने के लिए बड़े पैमाने पर दान अभियान शुरू करेगा। ट्रस्ट ने पहले कहा था कि रामभक्तों से स्वैच्छिक दान स्वीकार किया जाएगा जिसके लिए 10 रुपये, 100 रुपये और 1,000 रुपये के कूपन जारी किए जाएंगे।