
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
अयोध्या. Ram Mandir Nirman. राम मंदिर निर्माण का तेज कर दिया गया है। योजना है कि बरसात से पहले निर्माण के लिए खुदाई किये स्थल को भर दिया जाएगा। इसके लिए 20 टन की मिक्चर मशीन लगाया जा रहा है। इस मशीन के जरिए ग्राउंड इम्प्रूवमेंट का कार्य और तेजी से होगा। मिक्सर मशीन 5 दिनों के बाद गुजरात के बड़ौदा से अयोध्या लाई गई। मुख्य मार्ग के रास्ते से इसे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचाया गया।
मिक्सर मशीन को लेकर अयोध्या पहुंचे चालक मेवा सिंह ने बताया कि अयोध्या में तैयार हो रहे राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए मशीन को लाया गया है। यह मसाला मिलाए जाने वाली मशीन है, जिसकी क्षमता 20 टन है। बताया कि इस मशीन की लम्बाई 130 फुट है जो मिक्सर के बाद मसाले को निकाले जाने का कार्य करेगा। इसके अलावा निर्माण कार्य में लगे राजस्थान के बाला कंस्ट्रक्शन कंपनी ने अपने वर्करों के साथ रात दिन काम करने की योजना बनाई है। ताकि, रात-दिन की तीन शिफ्टों में कार्य चलता रहै।
Updated on:
15 May 2021, 4:55 PM IST
Published on:
15 May 2021, 4:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.