श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया कि राम नवमी को विशेष अनुष्ठान होंगे। सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक श्रीरामलला का अभिषेक होगा जबकि 10:30 से 11:40 बजे तक पट बंद रहेगा। इसके आलावा 11:45 बजे तक श्रीरामलला का श्रृंगार होगा। इस दौरान मंदिर का पट खुला रहेगा। इसके बाद श्रीरामलला को भोग अर्पित किया जाएगा, जिसके दौरान पट पुनः बंद रहेंगे। दोपहर 12:00 बजे श्रीराम जन्म के साथ भव्य आरती और सूर्य तिलक होगा, जब सूर्य की किरणें श्रीरामलला के ललाट को प्रकाशित करेंगी। जो श्रद्धालु अयोध्या नहीं पहुंच सकते, वे टेलीविजन और ऑनलाइन माध्यमों से इस दिव्य क्षण का आनंद ले सकते हैं।