अयोध्या. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठ के उत्तराधिकारी महंथ योगी आदित्यनाथ आज भगवान राम की नगरी अयोध्या में रहेंगे। आज राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन हुए एक साल हो गया। सीएम योगी राम मंदिर निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। इसके अलवा कई अन्य कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते साल 5 अगस्त को अयोध्या में श्रीरामलला मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास किया था। इसके बाद से राम मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है।