रामादल ट्रस्ट के प्रमुख पंडित कल्किराम ने बताया कि रामलला की हीरे-जवाहरात से जुड़ी पोशाक ऐतिहासिक होगी। टेलर भगवती प्रसाद का कहना है कि वे और शंकर लाल रामलला की पोशाक बनाने में जुटे हैं जिसे भगवान राम की मूर्ति को भूमि पूजन के दिन पहनाया जाएगा। रामादल प्रमुख पंडित कल्किराम द्वारा ही रामलला के लिए नई पोशाक अर्पित की जाती है। एकादशी, द्वादशी तिथि व हर पुण्य तिथि पर ट्रस्ट ही भगवान रामलला को पहनाने के लिए पोशाक उपलब्ध कराता है।
भगवती प्रसाद के छोटे भाई शंकरलाल ने बताया कि संभव है कि भूमिपूजन के दिन रामलला को जो वस्त्र पहनाए जाएंगे उनको बाद में भक्तों के दर्शन के लिए अलग रखा जाएगा। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गयी है।
भूमि पूजन के अगले दिन यानी 6 अगस्त को रामलला भगवा पीले रंग के वस्त्र पहनेंगे। इन वस्त्रों पर भी कढ़ाई, गोटा से काम किया जा रहा है। अगले दिन गुरुवार होने के चलते इस रंग के वस्त्र पहनाए जाएंगे।