
ayodhya
अयोध्या. सम्पूर्ण भारत में राम राज्य की पुनः स्थापना के लिए राम नगरी अयोध्या से निकाली जाएगी राम राज्य रथ यात्रा जिसकी अगवानी करने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुचेंगे। राम नगरी अयोध्या में 13 फरवरी 2018 को अयोध्या से रामेश्वरम तक के लिए राम राज्य रथ यात्रा निकाली जाएगी । यह यात्रा अयोध्या के कारसेवक से छ राज्यों से होते हुए 25 मार्च को रामेश्वरम के चेन्कोटटूकोनम पहुंचेगी। यह यात्रा पांच मुख्य उदे्श्य को लेकर निकलेगी। जिसमें देश में राज्य की स्थापना , देश में शिक्षा पद्धति रामायण को भी शामिल किये जाने , अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण हो तथा देश में राष्ट्रीय साप्ताहिक अवकाश को रविवार की जगह गुरुवार को घोषित करने तथा विश्व हिन्दू दिवस घोषित करने को लेकर है।
इस यात्रा की जानकारी देते हुए श्री राम दास मिशन युनिवर्सल सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव शांतानंद महर्षि ने बताया कि राम नगरी अयोध्या से साधू संतों के अगुवाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस यात्रा को रवाना करेंगे। बताया कि राम रथ यात्रा पिछले 27 वर्षो से केरल , कर्नाटक , तमिलनाडु और महाराष्ट्र में चलता रहा है। इस वर्ष यह यात्रा राम नगरी अयोध्या से निकाली जाएगी।
इस वर्ष 28 वां रथ यात्रा अयोध्या से रामेश्वरम तक 41 दिन की 6000 किलो मीटर की है जिसमे 50 से अधिक लोग शामिल होंगे। इस यात्रा का लक्ष्य है कि राम राज्य की स्थापना के साथ भगवान राम मंदिर का निर्माण 14 महीने में क्योकि त्रेतायुग में भगवान राम 14 वर्ष वनवास सम्पूर्ण मानव जाति के उत्थान के लिए किया था इसलिए कलयुग में राम मंदिर का भी निर्माण 14 महीने में हो तथा इसके साथ केंद्र सरकार से देश के शिक्षा पद्धति में रामायण और धार्मिक पुस्तकों के शामिल करने जिससे हमारे देश के परंपरा व संस्कृति के बारे में लोगों तक पहुंच सके तथा राष्ट्रीय साप्ताहिक अवकाश को रविवार के स्थान पर गुरुवार करने क्योकि कि सभी धर्मों के लोगों के राष्ट्र में उनके धर्म के अनुसार छुट्टी निर्धारित है इसलिए भारत में गुरु परंपरा के देखते हुए गुरुवार को छुट्टी करने तथा देश में विश्व हिन्दू दिवस घोषणा करने को लेकर मांग करेंगे। जिसके लिए इस यात्रा के अंतर्गत देश के 10 लाख जनता तथा 5000 साधू संतों का हस्ताक्षर एकत्र करेंगे।
इस यात्रा की समाप्ति पर हस्ताक्षर सूचि को देश के राष्ट्रपति व प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी प्रस्तुत करेंगे। इस यात्रा के अगले स्वरूप में बताया कि यह यात्रा में पुनः 2019 में रामेश्वरम से चल कर राम नवमी को अयोध्या पहुंचेगी जोकि राम नवमी के दिन राम मंदिर के अन्दर अभिषेक करेंगे। 2020 में यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी के लिए किया जायेगा। तथा इस यात्रा के व्यवस्था प्रमुख परागबुबा रामदासी ने बताया कि इस यात्रा में भगवान श्री राम के मंदिर के स्वरूप जो कि 28 फुट लम्बा तथा 9 फुट चौड़ा माडल बनाया जायेगा। जिसके लिए कार्य शुरू हो गया है।
Updated on:
07 Jan 2018 07:10 pm
Published on:
06 Jan 2018 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
