1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya Crime : बारिश का पानी बना हत्या की वजह रिश्तेदार ने ही किया महिला का कत्ल

अयोध्या (Ayodhya) जिले के रुदौली इलाके में सामने आई सनसनीखेज़ वारदात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 12 Jul 2019, 10:18 AM IST

Relative Women murdered attacked by a sharp weapon in Rudauli Ayodhya

Ayodhya Crime : बारिश का पानी बना हत्या की वारदात की वजह रिश्तेदार ने ही किया महिला का कत्ल


अयोध्या : जनपद के ग्रामीण क्षेत्र रुदौली (Rudauli ) में एक और हत्या की वारदात सामने आई है जिले में लगातार हो रही हत्या जैसे जघन्य वारदातों की कड़ी में एक और जघन्य हत्या की वारदात ने सनसनी फैला दी है | जिसमें एक पटीदार ने एक महिला की धारदार हथियार से सिर्फ इसलिए हत्या कर दी ,क्योंकि लगातार हो रही बरसात के पानी के बहने का विवाद हत्या आरोपी पड़ोसी मृत महिला से चल रहा था | इसी विवाद के चलते गुस्से से भरे पड़ोसी ने शुक्रवार की सुबह धारदार हथियार से महिला पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई | फिलहाल पुलिस ने शव ( Dead body) को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है |

ये भी पढ़ें - शर्मनाक : बरसात में बजबजाकर बाहर आया अयोध्या के विकास का भ्रष्टाचार कालोनियां बनी तालाब

अयोध्या (Ayodhya) जिले के रुदौली इलाके में सामने आई सनसनीखेज़ वारदात

मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या ( Ayodhya ) जनपद के ग्रामीण क्षेत्र रुदौली इलाके के जलालपुर ( Jalalpur )गांव में रहने वाली महिला गीता का उसके पड़ोसी और पटीदार प्रदीप से कुछ विवाद हो गया | जिसके कारण प्रदीप ने शुक्रवार ( Friday ) की सुबह गीता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया | इस हमले में गीता गंभीर रूप से जख्मी हो गई,जिसके बाद तत्काल परिजन गीता को सीएचसी रुदौली ( CHC Rudauli ) ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | घटना के पीछे जो वजह सामने आई है उसमें जानकारी मिली है कि दोनों के बीच बारिश के पानी के निकासी को लेकर नाली का विवाद था और इसी कारण आरोपी व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है ।

ये भी पढ़ें -वीडियो : मंदिर मस्जिद केस की सुनवाई पर बाबरी के मुद्दई इकबाल अंसारी का बड़ा बयान