पोस्टर में तेजस्वी यादव, रावड़ी देवी की लगी है तस्वीर
दरअसल, ये पोस्टर आरजेडी समर्थकों ने भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की जयंती समारोह के अवसर पर लगाए गए हैं। लालू- राबड़ी आवास के बाहर लगाए गए इन पोस्टर में सनातन और हिंदू देवी देवताओं पर विवादित बयान देने वाले आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह की फोटो लगे हैं। इसके अलावा लालू यादव, राबड़ी देवी, बिहार के वर्तमान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की भई फोटो लगी हुई है। वहीं, साथ में सावित्री बाई फूले की एक फोटो भी लगाई है।