31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya News : अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर भीषण हादसा मची चीख पुकार

अयोध्या के पूराकलन्दर इलाके में स्कार्पियो और विक्रम की आमे सामने से भीषण टक्कर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 24 Aug 2019, 11:35 AM IST

Ayodhya Accident

Ayodhya News : अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर भीषण हादसा मची चीख पुकार

अयोध्या : शनिवार की सुबह अयोध्या ( Ayodhya ) जिले के लिए एक दर्दनाक खबर लेकर आई . जनपद के ग्रामीण क्षेत्र पूरा कलंदर ( Poora Kalandar ) इलाके में अयोध्या प्रयागराज हाईवे ( Ayodhya Prayagraj Highway ) पर एक स्कॉर्पियो और टेंपो में भीषण टक्कर हो गई . इस टक्कर में जहां एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई वहीं तीन अन्य बुरी तरह से जख्मी है . जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. घटना इतनी दर्दनाक थी कि देखने वाले सहम गए . दुर्घटना की प्रथम दृष्टया वजह वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना सामने आया है .

ये भी पढ़ें - Ayodhya : सुप्रीम कोर्ट में मंदिर मस्जिद मुकदमे की सुनवाई के बीच सुरक्षा घेरे में घिरा कारसेवकपुरम

अयोध्या के पूराकलन्दर इलाके में स्कार्पियो और विक्रम की आमे सामने से भीषण टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के रोडवेज वर्कशॉप के पास अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर एक टेंपो वाहन यात्रियों को लेकर आ रहा था कि सामने से आ रही स्कार्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी . टक्कर में विक्रम वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी अगली सीट पर बैठा ड्राइवर सहित अन्य यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गए . धमाके की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग बचाव के लिए पहुंचे और उन्होंने तत्काल प्राइवेट वाहनों और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा . जहां पर एक टेंपो सवार की मृत्यु हो गई जबकि तीन अन्य बुरी तरह से जख्मी है घटना की वजह वाहनों का ओवरटेक किया जाना बताया जा रहा है .

ये भी पढ़ें - बेहद कम किराए में IRCTC की ये विशेष रेल सेवा भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के साथ ही श्रीलंका के कोलम्बो और कैंडी की यात्रा भी कराएगी