2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या : पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी पति से जुदाई का गम उठाया खौफनाक कदम

अयोध्या में सामने आया दिल दहला देने वाला मामला एक महिला के कदम से तीन मासूम बच्चे हो गए अनाथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 8 Jul 2019, 11:02 AM IST


अयोध्या : आज के बदलते दौर में जहां दिन पर दिन का करीबी रिश्ता में दूरियां बढ़ती जा रही है ,वही अयोध्या जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे | जनपद के ग्रामीण क्षेत्र खंडासा इलाके में एक दंपत्ति के साथ ऐसी घटना हुई जिसमें उनका पूरा परिवार उजाड़ कर रख दिया और अब इस परिवार के तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं | वहीं घटना के बाद इलाके के लोग भी एक तरफ जहां विधि के विधान पर अफसोस जता रहे हैं ,वही एक महिला द्वारा उठाए गए कदम से सदमे में भी है |

ये भी पढ़ें - योगी सरकार पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान

अयोध्या में सामने आया दिल दहला देने वाला मामला एक महिला के कदम से तीन मासूम बच्चे हो गए अनाथ

मिली जानकारी के मुताबिक Ayodhya जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र के कोटिया पूरे सुगंध के रहने वाले शिव शंकर शुक्ला सूरत (Soorat ) शहर में एक हादसे का शिकार हो गए और ट्रेन से पड़ जाने के कारण उनकी दर्दनाक मौत हो गई | इस घटना के बाद उनकी पत्नी किरन इतने ज्यादा मानसिक अवसाद में आ गई कि गुमसुम और चुपचाप रहने लगी | पति की मौत के 1 महीने बीत जाने के बाद अचानक रविवार को किरन ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और साड़ी का फंदा बनाकर अपने गले में डाल दिया और फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली |इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच कर रहे हैं | इस पूरे घटनाक्रम में सबसे दर्दनाक बात यह है कि महिला के तीन छोटे बच्चे हैं जिसमें सबसे छोटे बच्चे की उम्र 4 महीने हैं | ऐसे हालात में पहले पिता और मां का साया सिर से उठ जाने के कारण बच्चे बेसहारा हो गए |

ये भी पढ़ें - दस दिन पहले की देवर जबरन विदा करा कर लाया था भाभी को आज मासूम बच्ची के साथ जलकर हो गयी मौत