29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ram Mandir : राम मंदिर निर्माण के प्रत्येक पहलू से जुड़ेंगें अयोध्या के संत

राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे अयोध्या के कई प्रमुख संतों को दी गई मंदिर निर्माण कार्य की जानकारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Satya Prakash

•

Updated: 31 May 2021, 11:32 PM IST

राम मंदिर निर्माण के प्रत्येक पहलू से जुड़ेंगें अयोध्या के संत

राम मंदिर निर्माण के प्रत्येक पहलू से जुड़ेंगें अयोध्या के संत

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सत्य प्रकाश
अयोध्या. राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण कार्य की जानकारी अयोध्या के सन्तों को दी जाएगी। जिसके लिए आज से चल रहे इस कार्य का मुआयना अयोध्या के संतों को कराया जा रहा है। पहले चरण में आज अयोध्या के प्रमुख संतों को श्री रामलला के भोग आरती में शामिल किया गया। जिसके बाद निर्माण कार्य स्थल को भी देखा गया। इस दौरान हुए कार्य की जानकारी दी गई।

राम जन्मभूमि परिसर में निर्माण कार्य के प्रत्येक पहलुओं से जोड़ा जा रहा है। पूर्व में श्री रामलला को अस्थाई भवन में विराजमान होने पर संतों को श्री रामलला के परंपरागत होने वाले नृत्य क्रम अतिभोग में शामिल किया गया था। जिसके बाद परिसर में चल रहे निर्माण संबंधित सभी जानकारी संतों को भी उपलब्ध कराई जा रहे हैं। जिसके लिए आज दोपहर में अयोध्या के प्रमुख संत में रामकोट क्षेत्र के पार्षद रमेश दास, अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष कन्हैया दास, वेद मंदिर के महंत राम नरेश दास, राम शंकर दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास और सायंकाल महंत श्रीधराचार्य, राघवाचार्य व बड़ा भक्त के महंत अवधेश दास ने मंदिर निर्माण स्थल का मुवायना कराया गया। इस दौरान श्री रामलला के भोग आरती में शामिल हुए। इसी तरह प्रत्येक दिन एक ग्रुप में संतों स्थलीय जायजा कराए जाने का निर्णय ट्रस्ट द्वारा लिया गया है।