12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya Alert : सरयू नदी का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ के खतरे से सहमे लोग

अयोध्या में लगातार हो रही बारिश से एक तरफ गर्मी से लोगों को मिली राहत तो ( Saryu River ) सरयू नदी के किनारे रहने वाले लोग हुए खौफज़दा
2 min read
Google source verification
Saryu River Flood Alert In Ayodhya

Ayodhya Alert : सरयू नदी का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ के खतरे से सहमे लोग

अयोध्या : बीते 3 दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां भीषण गर्मी से आम लोगों को राहत दी है | वहीं लगातार बारिश होने के चलते अयोध्या जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव हो गया है और Ayodhya अयोध्या नगर क्षेत्र के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है | भारी बारिश का असर यह है कि अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है ,जिसके कारण तटीय इलाकों में हड़कंप मच गया है | प्रमुख रूप से जनपद के रुदौली तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सराय नासिर ,अब्बू पुर ,कैथी सलेमपुर ,सल्लाहपुर पूरे महंगू सरैया सहित अन्य गांवों में खतरा मंडराने लगा है |

अयोध्या में लगातार हो रही बारिश से एक तरफ गर्मी से लोगों को मिली राहत तो नदी के किनारे रहने वाले लोगो हुए खौफज़दा

बाढ़ जैसी स्थित को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश परअपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जी एल शुक्ला ने उपजिलाधिकारी सोहावल के साथ तहसील सोहावल Sohawal अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में माझा कला और रामनगर धौराहरा में साइफन बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया | निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह और क्षेत्रीय कानूनगो और लेखपाल से जानकारी भी एकत्र की | हालांकि अभी ग्राम माझा कला में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है और सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 92.7 3 सेंटीमीटर नीचे है | लेकिन जिस तरह से Saryu Nadi का पानी बढ़ रहा है उससे आने वाले दिनों में इन इलाकों में समस्या बढ़ सकती है | जिसे दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने और पूर्व से ही सभी तैयारियों सहित सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं | वहीं मौसम विभाग के अनुसार बरसात जारी रहने की आशंका जताई गई है जिसके चलते तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें गहरा गयी हैं |

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग