31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आतंकी हमला करने की बात करने वाले दो युवकों को एटीएस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या में रहने वाले एक ज्योतिष के पास आए फोन कॉल से सामने आया सनसनीखेज मामला हरकत में आई पुलिस ने थाना राम जन्मभूमि में दर्ज किया मुकदमा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Satya Prakash

•

Updated: 5 Apr 2019, 9:48 AM IST

ayodhya

आतंकी हमला करने की बात करने वाले दो युवकों को एटीएस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में रामनवमी मेला के पूर्व ही अयोध्या में एक फोन कॉल के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट हो गई हैं। वहीं देर शाम अयोध्या के रामजन्मभूमि थाना में आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। दरसल यह मामला हैं कि कनक भवन के पास स्थित नारायण ज्योतिष केंद्र के मालिक नारायणाचारी के मोबाइल पर एक लखनऊ के लैंडलाइन नंबर से कॉल आई जिसमें कुछ आतंकवादी गतिविधियों जैसी बातें कही गई थी जिसके बाद नारायणाचारी ने इस मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए बताया कि इस कॉल के दौरान कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपके पास आदिल जा रहा है जो 11:00 बजे तक पहुंच जाएगा उसके पास दो पुराना एके-47 है उसे रख लीजिएगा और कहां की वह व्यक्ति 40 हजार रुपया की देगा जिसको लेकर गोरखपुर निकल जाइएगा जहाँ इमरान और मसूद इंतजार कर रहे हैं उनके पास डायनामाइट का रिमोट है उसे पटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर सेट करियेगा और गोरखपुर में आदिल को सेट करने के लिए बोलिएगा दोनों ब्लास्ट एक साथ करिएगा इतना करने के बाद यह फोन कॉल डिस्कनेक्ट हो जाता है इस फोन कॉल आने के बाद नारायणाचारी चकित रह गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अयोध्या में सुरक्षा जनता सतर्क कर दिया गया है आये इस फोन कॉल को लेकर सघनता से जांच की जा रही है
वहीं रामजन्मभूमि थाने में इस फोन कॉल को लेकर नारायणाचारी के बयान पर आदिल, इमरान व मसूद के साथ एक अन्य लोगों के खिलाफ राष्ट्र विरोधी अपराधिक षड्यंत्र की बात करने को लेकर 121,122 व 123 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है फिलहाल इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस खुफिया तंत्र काफी सतर्क है। और इस घटना को लेकर एटीएस को जांच सौंपी गई है वहीं सूत्रों के मुताबिक लखनऊ के लैंडलाइन नंबर से आए फोन कॉल को लेकर लखनऊ के विभूति खंड में संचालित एक अवैध एक्सचेंज से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।