
Ayodhya : सुप्रीम कोर्ट में मंदिर मस्जिद मुकदमे की सुनवाई के बीच सुरक्षा घेरे में घिरा कारसेवकपुरम
अयोध्या : सुप्रीम कोर्ट में चल रही बाबरी मस्जिद राम मंदिर मुकदमे की जहां नियमित रूप से सुनवाई चल रही है वहीँ धार्मिक नगरी अयोध्या में कारसेवकपुरम की सुरक्षा प्रदेश की योगी सरकार ने बढ़ा दी है . विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि पूर्व में लगभग 13 साल पहले इन दोनों महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा थी लेकिन तत्कालीन सपा बसपा की सरकारों ने इन दोनों महत्वपूर्ण स्थान से सुरक्षा हटा ली थी . हालांकि विश्व हिंदू परिषद राम व हनुमंत लगा के भरोसे हैं फिर भी प्रदेश सरकार ने संवेदनशीलता को देखते हुए इन दोनों महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करा दी है।
आतंकी घटना के की आशंका के इनपुट के बाद बढ़ाई गयी है सुरक्षा
बताते चलें कि 15 साल बाद इन दोनों महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई है .राम मंदिर बाबरी मस्जिद मामले पर सुप्रीम कोर्ट में डे टू डे सुनवाई के बाद अयोध्या में हलचल तेज हो गई है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर विश्व हिंदू परिषद के मुख्यालय कारसेवक पुरम व राम मंदिर निर्माण कार्यशाला में सुरक्षा लगा दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से दोनों स्थानों पर पीएसी व सिविल पुलिस के जवान लगाए गए हैं। इससे पहले 15 वर्ष पूर्व दोनों स्थानों पर सुरक्षा लगाई गई थी लेकिन तत्कालीन मुलायम सिंह यादव मायावती अखिलेश यादव की सरकार ने दोनों महत्वपूर्ण स्थानों से सुरक्षा हटा ली थी लेकिन जब से राम मंदिर बाबरी मस्जिद मामले पर सुप्रीम कोर्ट में नियमित सुनवाई शुरू हुई है उसके बाद से प्रदेश सरकार ने इन दोनों महत्वपूर्ण स्थानों पर फिर से सुरक्षा लगा दी है।
Published on:
23 Aug 2019, 6:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.