30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya : अयोध्या में सख्त हुआ सुरक्षा घेरा पूरे प्रदेश से बुलाये जा रहे तेज़ तर्रार पुलिसकर्मी

आतंकियों की हिट लिस्ट में रहने वाली अयोध्या में सुरक्षा को लेकर रहते हैं कड़े इंतजाम,सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए सतर्कता बढ़ी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 30 Aug 2019, 11:39 AM IST

Security system increased in Ayodhya possibility of terrorist attacks

Ayodhya : अयोध्या में सख्त हुआ सुरक्षा घेरा पूरे प्रदेश से बुलाये जा रहे तेज़ तर्रार पुलिसकर्मी

अयोध्या : अयोध्या ( Ayodhya ) काशी ( Kashi ) मथुरा ( Mathura ) जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों पर आतंकी हमले ( Ayodhya Terrorist attack ) के इनपुट के बाद प्रदेश सरकार बेहद सतर्क हो गई है . इसी कड़ी में धार्मिक नगरी अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त कर दी गई है .अयोध्या के प्रमुख इलाकों में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है . अयोध्या के होटल ( Ayodhya Hotel ) और धर्मशाला में लगातार चेकिंग की जा रही है और हर आने जाने वाले आगंतुक का ब्यौरा मांगा जा रहा है . शुक्रवार को भी अयोध्या में सुरक्षा के बेहद कड़े प्रबंध रहे और हर आने जाने वाले व्यक्ति की जांच पड़ताल की गई .

ये भी पढ़ें - Ram Mandir Babari Masjid Case : राम लला प्रकट हुए या रख दी गयीं थीं राम की बाल स्वरूप मूर्तियां

आतंकियों की हिट लिस्ट में रहने वाली अयोध्या में सुरक्षा को लेकर रहते हैं कड़े इंतजाम,सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए सतर्कता बढ़ी

प्रमुख रूप से अयोध्या के रेलवे स्टेशन ( Ayodhya junction Railway Station ) पर यात्रियों के सामान की चेकिंग के साथ आने जाने वाली ट्रेनों में भी चेकिंग की गई . वही अयोध्या की सुरक्षा को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए डीजीपी कार्यालय ( DGP office UP ) ने कानपुर ( Janpur ) प्रयागराज ( Praygraj ) और बरेली जोन से तेजतर्रार सिपाहियों की लिस्ट मांगी है . इन तीनों जोन से 100 -100 ऐसे सिपाहियों की सूची मांगी गई है जिनकी छवि साफ-सुथरी हो और वह मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले ना हो . इन्हें अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी खबरों में शामिल किया जाएगा .

ये भी पढ़ें - अयोध्या के मंदिर मस्जिद विवाद का 69 वर्षों का इतिहास जानिये आखिर कोर्ट में किसका दावा कितना मजबूत,आखिर क्यूँ हिन्दुओं के खिलाफ ही क्यूँ खड़े हैं हिन्दू पक्षकार