2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

…जब अयोध्या में उद्धव ठाकरे ने उठाई तलवार, दिया बड़ा बयान, देखें खास तस्वीरें

हाथ में तलवार लिये शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सरकार से मंदिर निर्माण की तारीख पूछी...

2 min read
Google source verification
Shiv Sena chief Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे राम मंदिर निर्माण पर श्रेय नहीं चाहिये, बल्कि मंदिर बनाने के लिए प्लानिंग चाहिए। मंदिर निर्माण की तारीख चाहिये।

Shiv Sena chief Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए महत्वपूर्ण है, जो मुझे साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।

Shiv Sena chief Uddhav Thackeray

अयोध्या में शिवसैनिकों ने ढोल बजाते हुए जय श्रीराम के नारे लगाये

Shiv Sena chief Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम 26 साल से राम मंदिर निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। बीजेपी सरकार अब राम मंदिर पर अध्यादेश लाये और कानून बनाये। ठाकरे ने कहा कि अगर बीजेपी अगर अध्यादेश लाएगी तो शिवसेना इसका समर्थन करेगी।

Shiv Sena chief Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे ने कहा कि सब मिलकर राम मंदिर जल्द बनाएंगे। राम मंदिर होना ही चाहिए। हर हिंदू की यही पुकार, जय हिंद और जय श्रीराम। पहले मंदिर फिर सरकार, हर हिंदू की यही है पुकार।

Shiv Sena chief Uddhav Thackeray

राम मंदिर निर्माण की मांग करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं और न ही मुझे राम मंदिर निर्माण का श्रेय चाहिये। मैं आज के जमाने कुम्भकर्णों को नींद से जगाने आया हूं।

Shiv Sena chief Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोगों ने वादे किये, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया, जबकि शिवसेना अपने सभी वादे पूरी करती है। उन्होंने कहा कि अपने वादों को पूरा करना ही असली हिंदुत्व है।

Shiv Sena chief Uddhav Thackeray

बड़ी संख्या में पूरे देश से राम भक्तों और शिवसैनिकों का अयोध्या आना जारी है। राम नगरी में धारा 144 लगी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद हैं। पूरा शहर छावनी में तब्दील है।