अयोध्या : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के दौरे के एक दिन पूर्व राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि शिवसेना का अयोध्या से पुराना नाता है।उन्होंने कहा कि राम मंदिर राजनीति का विषय नहीं है आस्था और श्रद्धा का विषय है। संजय राउत ने कहा कि वे ना कभी राम के नाम पर वोट मांगे हैं और न कभी मांगेंगे।संजय राउत ने कहा कि नवंबर में जब उद्धव ठाकरे अयोध्या आए थे तो उन्होंने यह वादा किया था कि चुनाव के बाद सभी विजई सांसदों के साथ रामलला का दर्शन करेंगे।उद्धव ठाकरे वही वादा निभाने अयोध्या आ रहे हैं। उद्धव ठाकरे अयोध्या पहुंचकर रामलला से राम मंदिर निर्माण जल्द शुरू हो यह कामना करेंगे।राम मंदिर निर्माण पर जवाब देते हुए संजय राउत ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में ही राम मंदिर बनेगा और वे एक राम भक्त की तरह कार सेवा करेंगे।