27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य अतिथि का सम्मान पाकर 16 जून को अयोध्या पहुंचेंगे उद्धव ठाकरे और उनके सांसद

शिवसेना के सभी नवनिर्वाचित सांसद शिवसेना प्रमुख सहित करेंगे रामलला का दर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 13 Jun 2019, 11:25 AM IST

Uddhav Thakre

राज्य अतिथि का सम्मान पाकर 16 जून को अयोध्या पहुंचेंगे उद्धव ठाकरे और उनके सांसद


अयोध्या : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर जिला प्रशाशन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं | उद्धव ठाकरे 16 जून को एक दिवसीय धार्मिक यात्रा हेतु अयोध्या पहुंच रहे है, सम्भावित कार्यक्रम होटल पंचशील में रूककर प्रेस वार्ता करने तथा रामजन्म भूमि दर्शन आदि का सम्भावित है। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु शिवसेना के लगभग 20 सांसदगण के 15 जून को सांय तक ही जनपद में पहुंचने की सम्भावना है। उ0प्र0 शासन द्वारा सांसदो को समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने तथा राज्य अतिथि का दर्जा दिया जाना प्रस्तावित है।

शिवसेना के सभी नवनिर्वाचित सांसद शिवसेना प्रमुख सहित करेंगे रामलला का दर्शन

कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला प्रशाशन ने जो इंतजाम किये है उसमे नगर आयुक्त/अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0 को हवाई पट्टी से लेकर कार्यक्रम स्थल के सभी प्रस्तावित एवं अन्य सम्भावित मार्गो का निरीक्षण कराने , यदि कहीं मरम्मत की आवश्यकता हो तो तत्काल ठीक करायें एवं सम्भावित कार्यक्रम हेतु प्रस्तावित सम्पूर्ण मार्गो की सफाई व्यवस्था, चूना छिड़काव आदि की कार्यवाही पूर्व से सुनिश्चित करने, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम/सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा को सम्पूर्ण क्षेत्र एंव कार्यक्रम स्थल पर विद्युत तारों को ठीक करा लें तथा विद्युत खम्भों/बाॅक्सों को सुरक्षित रखें, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा विद्युत सुरक्षा की व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करानें। नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या को उक्त सम्पूर्ण क्षेत्र में छुट्टा जानवरों को पकड़ने और इनसे इस क्षेत्र को मुक्त कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। नगर निगम से अपेक्षित है कि पर्याप्त कैटल कैचर व टीम गठित कर छुट्टा जानवरों को पशुशालाओं में भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित करानें के निर्देश दिये।

ये भी पढ़ें - 14 जून से शुरू होकर 17 जून तक चलने वाले श्री अवध सरयू जयंती महोत्सव की भव्यता बीते बरसों से अधिक नजर आएगी

16 जून को अयोध्या में रहेगी सरगर्मी सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशाशन की बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर से समन्वय स्थापित कर जनपद के समस्त चिकित्सालयों में आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कराने। प्रभागीय वनाधिकारी वन प्रभाग को वीवीआईपी फ्लीट तथा दर्शन स्थल के सभी प्रस्तावित मार्गो का निरीक्षण कर पेड़ की लटकी डालियों या किसी पेड़ की गिरने की सम्भावना हो तो उसे तत्काल कटवाये जाने के निर्देश दिये। पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि मा0 का हवाई पट्टी से पंचशील होटल रामजन्म भूमि मार्ग होगा। रामजन्म भूमि व अन्य स्थलों पर गाडियो को व्यवस्थित ढंग से पार्किंग करायें जिससे आवागमन में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो रामजन्म भूमि विराजमान रामलला के दर्शन, पूजन आदि की व्यवस्था करने तथा रामलला के दर्शन के समय फ्लीट व अन्य मा0 सांसदों, जिन्हें राजकीय अतिथि का दर्जा दिया जाना प्रस्तावित है के वाहनों को सुनियोजित तरीके से व्यवस्थित कराने हेतु योजना पूर्व से ही सुनिश्चित कर लें।

ये भी पढ़ें - पत्रकारों ने दी चेतावनी अगर नही हुई दोषी पुलिसवालों की बर्खास्तगी तो मुख्यमंत्री आवास के सामने पत्रकार करेंगे प्रदर्शन

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग