31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya Crime : अयोध्या के मवई में विरजन सिंह हत्याकांड के आरोपी के पिता को दिनदहाड़े मार दी गोली

तीन महीने पहले हुई थी हिस्ट्रीशीटर विरजन सिंह की हत्या,नाराज़ समर्थकों ने जला दी थी कई बसें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 11 Aug 2019, 5:27 PM IST

Shoot an old man in a mavai in Ayodhya

Ayodhya Crime : अयोध्या के मवई में विरजन सिंह हत्याकांड के आरोपी के पिता को दिनदहाड़े मार दी गोली

अयोध्या : जनपद अयोध्या ( Ayodhya ) के मवई ( mawai ) इलाके में रविवार की दोपहर एक अधेड़ को दिन दहाड़े गोली मार दी गयी . अधेड़ को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ( lucknow ) ट्रामा सेंटर (Trama Center ) रिफर कर दिया गया है . वारदात के पीछे आशंका जताई जा रही है कि मवई क्षेत्र में हुए चर्चित हिस्ट्रीशीटर विरजन सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए मृतक विरजन सिंह के करीबियों ने विरजन सिंह की हत्या में आरोपी बनाये गए युवक के अधेड़ पिता को गोली मार दी .फिलहाल अधेड़ राम सुंदर को नाजुक हालत में अयोध्या जिला अस्पताल ( District Hospital Ayodhya ) लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है . एसपी सिटी अयोध्या विजयपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में दो अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है .

ये भी पढ़ें - अयोध्या के थाना रामजन्मभूमि के इंचार्ज की करतूत,महिला फरियादी को न्याय दिलाने की जगह करा रहे थे शादी के लिए रिश्ता पक्का

तीन महीने पहले हुई थी हिस्ट्रीशीटर विरजन सिंह की हत्या,नाराज़ समर्थकों ने जला दी थी कई बसें

घटना थाना मवई ( Mawai Police ) क्षेत्र के ताल गांव की है ,जहां पर मोपेड से अपने घर जा रहे रामसुंदर को चार पहिया वाहन सवार चार लोगों ने पेट में गोली मार दी और फरार हो गए .नाजुक हालत में राम सुंदर को जिला अस्पताल अयोध्या लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया . घायल रामसुंदर वही हैं जिनके दो बेटे चर्चित हिस्ट्रीशीटर विरजन सिंह हत्याकांड के मामले में जेल में बंद है. नाजुक हालत में जिला अस्पताल में मीडिया के सामने घायल रामसुंदर ने गोली मारने वाले आरोपियों का नाम भी लिया है .फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है. चर्चित हिस्ट्रीशीटर की हत्या 3 माह पूर्व थाना मवई क्षेत्र में कर दी गई थी . जिसके बाद हिस्ट्रीशीटर के समर्थकों ने हाईवे जाम कर तोड़फोड़ किया था और रोडबेज बसों को आग लगा दी गई थी जिसमें 1 दर्जन से अधिक आरोपी जेल में बंद है .

ये भी पढ़ें - पत्रिका की Exclusive पड़ताल में जानिये आखिर किस पर लगा था निर्मोही अखाड़ा के दस्तावेज चुराने का आरोप