4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भव्यता का प्रतिमान गढ़ेगा राम मंदिर, सोने की दीवारें और चांदी की चौखट, हीरे-जवाहरात से दमकते होंगे रामलला

- देश-विदेश से सोने-चांदी के अलावा आ रहा नगदी दान - अब तक 10 करोड़ से ज्यादा की नगदी आ चुकी है खाते में - विहिप की योजना 1 लाख करोड़ का दान जुटाने की - 200 करोड़ के व्यय का है अनुमान है मंदिर निर्माण में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 23 Jul 2020, 2:03 PM IST

भव्यता का प्रतिमान गढ़ेगा राम मंदिर, सोने की दीवारें और चांदी की चौखट, हीरे-जवाहरात से दमकते होंगे रामलला

भव्यता का प्रतिमान गढ़ेगा राम मंदिर, सोने की दीवारें और चांदी की चौखट, हीरे-जवाहरात से दमकते होंगे रामलला

पत्रिका न्यूज नेटवर्क


अयोध्या. श्रीरामलला का मंदिर भव्य और विशाल हो, यह भक्तों और विहिप की इच्छा है। राममंदिर का निर्माण कर रही कंपनी ने भले ही इसकी कुल लागत 200 करोड़ अनुमानित की है। लेकिन, विहिप इससे भी ज्यादा राशि की व्यवस्था में जुट गया है। भक्त तो राममंदिर की दीवारें और चौखट आदि सब सोने व चांदी से बनाना चाहते हैं। इसीलिए अभी से बड़ी मात्रा में चांदी और सोना भी दान में आने लगा है। शिलान्यास के दिन रामलला सोने-चांदी और हीरे-जवाहरात से बनी पोशाक में दमकते नजर आएंगे। इसके लिए अभी से दानदाताओं ने अपनी बुकिंग शुरू कर दी है।

मंदिर निर्माण के लिए अभी नींव के शिलान्यास की घोषणा हुई है लेकिन देश-विदेश के रामभक्तों ने पूरे मंदिर को स्वर्णजड़ित बनाने की पहल शुरू कर दी है। गर्भगृह से लेकर चौखट तक पर सोने की परत चढ़ाने की बुकिंग हो गयी है। इसी तरह शिलान्यास के समय रामलला को पहनाए जाने वाले आभूषण युक्त वस्त्रों के लिए दानदाताओं ने बुकिंग कर ली है। जिस तरह से मंदिर ट्रस्ट को दान आ रहा है इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि रामलला को कम से कम एक लाख करोड़ रुपए से अधिक दान मिल सकता है। नकदी के अलावा मंदिर के लिए भारी मात्रा में सोना-चांदी भी आ रहा है। हालांकि, मंदिर निर्माण में दो सौ करोड़ के खर्च अनुमान निर्माण एजेंसी ने लगाया है। इस दान से मंदिर से जुड़े अन्य कई रचनात्मक और सेवा के कार्य किए जाने की योजना है।

महावीर मंदिर ट्रस्ट देगा 10 करोड़

मंंदिर ट्रस्ट का खाता खुलने से पहले ही रामलला के पास 10 करोड़ की नकदी थी। खाता खुलने के तीन महीने की अवधि में चांदी की कई ईंटें और पांच करोड़ से ज्यादा की नकदी दान में मिल चुकी है। पटना में स्थित महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने राम मंदिर निर्माण के लिए 10 करोड़ के दान की घोषणा की है। इसमें से 2 करोड़ की पहली किस्त का चेक भी बुधवार को आ गया। महावीर मंदिर ट्रस्ट ने अयोध्या के मंदिर के पूरे गर्भगृह में सोना लगवाने की घोषणा की है। इसी तरह रामादल ट्रस्ट मंदिर के चौखट को स्वर्ण मंडित कराएगा। साथ ही भूमिपूजन पर रामलला को सोने-चांदी की बनी पोशाक अर्पित करेगा। बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन भी रामलला को 34 किलो वजन की चांदी की 30 ईंटें अर्पित कर चुका है। बुलंदशहर के इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ने पांच किलो से अधिक की चांदी की ईटें राम मंदिर के लिए दान की हैं। इसी तरह से हर जिले के ज्वेलर्स एसोसिएशन ट्रस्ट को सोना-चांदी दान कर रहे हैं। देश के बाहर विदेश से भी तमाम लोग मंदिर को दान देने के लिए संपर्क कर रहे हैं। ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने बताया कि भारतीय मूल के अमरीकी एक्टिविस्ट और जयपुर फुट यूएसए के प्रमुख प्रेम भंडारी ने कहा कि करीब 3.2 करोड़ प्रवासी भारतीय भी निर्माण में सहयोग देना चाहते हैं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में अनुमति मांगी है।

ऐसी होगी राम मंदिर की भव्यता

- 84600 वर्गफीट में बनेगा भव्य मंदिर
- 161 फीट होगी प्रस्तावित मंदिर की ऊंचाई
- 3 लाख घन फीट पत्थर से बनेगा मंदिर
- 3 मंजिल का होगा राम मंदिर
- मंदिर निर्माण में लगेंगे 318 स्तंभ
- हर स्तंभ पर उकेरी जाएंगी 16 यक्ष-यक्षिणियों की मूर्तियां

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश