2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya Crime : जानिए आखिर क्यूँ हुआ अयोध्या के सपा नेता अखिलेश यादव की हत्या

सोमवार की शाम समाजवादी लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव की कर दी गयी थी हत्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 16 Jul 2019, 7:53 PM IST

अयोध्या : सोमवार की शाम जनपद के ग्रामीण क्षेत्र महाराजगंज ( maharajganj ) इलाके के कनकपुर गांव में हुई सपा नेता अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) की गोली मारकर हत्या की वारदात में हत्या की प्रमुख वजह पुलिस ( ayodhya police ) ने ढूंढ़ निकाली है | पुलिस के मुताबिक बस चलाने की विवाद में अखिलेश यादव की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया | गोली मारने से पहले मृतक अखिलेश यादव और मुख्य आरोपी आदित्य सिंह और अभिषेक सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर अखिलेश यादव के साथ मारपीट की थी | घटना के समय भी दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया |

ये भी पढ़ें - बिग ब्रेकिंग : योगी सरकार में कानून व्यवस्था का बुरा हाल ,एक और क़त्ल से थर्राया अयोध्या जिला ,सपा नेता को दबंगों ने मारी गोली

सोमवार की शाम समाजवादी लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव की कर दी गयी थी हत्या

एसपी ग्रामीण एस के सिंह ने बताया कि इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल अखिलेश यादव को अस्पताल लाकर भर्ती कराया था | जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया फिलहाल पोस्टमार्टम (Postmartam ) के बाद मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं | वारदात के पीछे बस संचालन का विवाद सामने आ रहा है | फिलहाल सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर घटना की जांच की जा रही है | बताते चलें कि मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद जब समाजवादी लोहिया वाहिनी ( Samajvadi Lohia Vahini )के विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव का शव उनके गांव पहुंचा गांव वालों ने हंगामा करते हुए अयोध्या अंबेडकर नगर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया | काफी देर तक हंगामे के बाद जिला प्रशासन द्वारा समझाए जाने पर जाम खुल सका |

ये भी पढ़ें - योगी जी अयोध्या में ज़िंदा गौवंश के शरीर को नोच नोच कर खा रहे चील कौवे भूख प्यास से बेहाल गौमाता का नही कोई रखवाला