12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ram Janmabhoomi Babri Masjid Dispute : श्री श्री रविशंकर ने महंत नृत्यगोपाल दास से की मुलाकात, जारी है बातचीत

Ram Janmabhoomi Babri Masjid Dispute : श्री श्री रविशंकर ने महंत नृत्यगोपाल दास से की मुलाकात, जारी है बातचीत

2 min read
Google source verification
ayodhya

ayodhya

अयोध्या. राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद के समझौते को लेकर अयोध्या पहुंचे आध्यात्मिक गुरु Sri Sri Ravi Shankar ने श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की है। इसके साथ ही मंदिर के घर में विराजमान भगवान के विग्रह का दर्शन और पूजन किया। इस दौरान अयोध्या के कई वर्ष स्टेशन मणिराम छावनी मंदिर परिसर में मौजूद रहे दर्शन और पूजन करने के बाद आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर अपने समर्थकों समय दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय पहुंच गए हैं। जहां पर Ram Janmabhoomi Nyas के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के साथ उनकी बातचीत चल रही है।

राम मंदिर के दो पक्षकारों से करेंगे मुलाकात

अपने अयोध्या कार्यक्रम के तहत आध्यात्मिक गुरु श्री Ram Janmabhoomi का दर्शन भी करेंगे और राम मंदिर मुकदमे में मुख्य पक्षकार निर्मोही अखाड़ा और बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी और हाजी महबूब से मुलाकात करेंगे। आपको बताते चलें कि गुरुवार को आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने अयोध्या में मंदिर मस्जिद विवाद के हल को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से भी मुलाकात की थी और अयोध्या में मंदिर मस्जिद विवाद के हल के लिए प्रयासरत आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर आज पूरा दिन अयोध्या में रहेंगे और इस विवाद के दोनों पक्षकारों से मुलाकात कर एक सर्वमान्य हल निकालने का प्रयास करेंगे।

चुनाव आते ही लोगों को याद आता है मंदिर-मस्जिद मुद्दा : श्री श्री रविशंकर

मोहम्मद इकबाल अंसारी ने कहा कि मंदिर-मस्जिद का मुद्दा कोर्ट से बाहर सुलझ नहीं सकता है। ऐसे Ram Janmabhoomi Babri Masjid Dispute मुद्दा न तो सुलझ सकता है और न ही कोई सुलझाना चाहता है। उन्होंने कहा कि लोग राजनीतिक स्वार्थ के निहितार्थ चुनाव से पहले मंदिर-मस्जिद का राग अलापते हैं। उनका मकसद इस मुद्दे के जरिए राजनीतिक रोटियां सेकने का होता है। इकबाल अंसारी ने कहा कि हम लोग भी देखेंगे कि श्री श्री रविशंकर कौन सा फॉर्मूला लेकर आते हैं।