- उस दिन भारत और दुनिया भर के अन्य देशों में निवास करने वाले सभी रामभक्त और सभी संत महात्मा अपने मठ, मंदिर, आश्रम में, अन्य सभी श्रद्धालु अपने घर पर परिवार के साथ या अपने निकट के मंदिर में समुचित दूरी के साथ सामूहिक बैठकर प्रातः 11.30 बजे से 12.30 बजे तक अपने आराध्य का भजन पूजन कीर्तन करें, पुष्प समर्पित करें, आरती करें।
- यदि किसी स्थान पर निवासियों के लिए संभव हो या व्यवस्था हो सके तो किसी बड़े सभागार/हॉल में टेलीविज़न/परदे पर अयोध्या में होने वाले पूजन कार्यक्रम अपने स्थान के समाज को दिखाने की योजना करें।
- अयोध्या में होने वाले पूजन कार्यक्रम अपने स्थान के समाज को दिखाने की योजना करें।
- अपना घर, मोहल्ला, ग्राम, बाज़ार, मठ मंदिर, आश्रम में यथाशक्ति साज-सज्जा कर पूजा करें और प्रसाद वितरण करें। शाम के समय सूर्यास्त के बाद दीप जलाएं। अपने सामर्थ्य के अनुसार मंदिर निर्माण के लिए दान का संकल्प करें।
- कोरोना से रक्षा के सभी साधन अपनाएं, प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- वर्तमान परिस्थिति में अयोध्या आने से अपार कष्ट हो सकता है, अतः अपने घर पर ही उत्सव मनाएं।
- प्रचार के सभी साधनों का उपयोग करके अधिकाधिक समाज तक यह संदेश पहुंचाएं।