4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या में STF ने नकली शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

राम नगरी में अयोध्या में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Satya Prakash

•

Updated: 16 Sep 2020, 1:27 PM IST

अयोध्या में STF ने नकली शराब फैक्ट्री  का किया भंडाफोड़

अयोध्या में STF ने नकली शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी मिली है। अयोध्या कोतवाली के भीखापुर इलाके में नकली शराब बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस अवैध कारोबार में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. और भारी मात्रा में नकली शराब के साथ नकली शराब बनाने के उपकरण और अन्य सामान बरामद किए हैं।

राम नगरी में अयोध्या में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात्रि एसटीएफ की इस कार्रवाई में 2560 लीटर नकली शराब बरामद हुई है. जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा 16 रंग की बोतलें, 3 लीटर एसेंट स्कॉच व्हिस्की का स्वाद बदलने के लिए, 20 हजार खाली शीशियां और ढक्कन, 20,000 हजार गत्ते, 20,000 रैपर, दो बीकर तीव्रता नापने के लिए, दो एल्कोमीटर, 8 मोबाइल फोन, एक डीसीएम, एक महिंद्रा पिकअप और 4500 रुपये की नकदी बरामद हुआ है। एसटीएफ़ के इस खुलासे बाद अयोध्या पुलिस ने जनपद मे अवैध कारोबारियों की जांच पड़ताल अभियान शुरू केआर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश