1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Unnav Case : अयोध्या में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बड़ा बयान

अयोध्या पहुंचे भाजपा प्रदेशध्यक्ष ने कहा तीन तलाक बिल पास होना मुस्लिम महिलाओं के लिए वरदान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 31 Jul 2019, 2:05 PM IST

Swatantra dev Singh Statment On Kuldeep singh Sengar And Teen Talaq

Unnav Case : अयोध्या में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बड़ा बयान


अयोध्या : अयोध्या पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) अध्यक्ष व प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ( swatantra dev singh ) ने कहा कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ( MLA Kuldeep Singh Sengar ) के मामले में भाजपा कठघरे में नहीं है। भाजपा पहले ही कार्रवाई कर चुकी है। राज्यसभा में तीन तलाक बिल ( Teen Talaq Bill )पास होने पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राज्यसभा के सभी सांसद जिन्होंने सहयोग किया वह उनका प्रदेश की 23 करोड़ की जनता की तरफ से स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी का भी स्वागत और अभिनंदन है।उन्होंने कहा कि तीन तलाक बिल पास होना मुस्लिम महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा। आने वाले समय में मुस्लिम महिलाएं सम्मान से जी सकेंगी।

ये भी पढ़ें - तीन तलाक ख़त्म : हर तरफ जश्न का माहौल,मुस्लिम महिलाओं ने कहा असल मायनों में अब हमे मिली आज़ादी

अयोध्या पहुंचे भाजपा प्रदेशध्यक्ष ने कहा तीन तलाक बिल पास होना मुस्लिम महिलाओं के लिए वरदान

प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान देना भारतीय जनता पार्टी का काम है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) एक एक कदम आगे बढ़ रहे हैं। आगे भी वह महिलाओं को सम्मान देने के लिए काम करते रहेंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की तृतीय पुण्यतिथि पर उनके पैतृक आवास सोहावल क्षेत्र के महोली ( Maholi ) गांव पहुंचे थे जहां पर उन्होंने स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान को श्रद्धांजलि दी और गाँव मे ही स्व मुन्ना सिंह ( Munna Singh Chauhan ) स्मृति गेट का शिलान्यास भी किया।

ये भी पढ़ें - अयोध्या के मिल्कीपुर में गोवंशों के प्रति एक अधिकारी के इस अनुराग को लेकर लोग कर रहे तारीफ जमकर वीडियो हो रहा वायरल